पिंडरई चौकी अंतर्गत ग्राम सुनहरा में कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही जांच देखे विडिओ
पिंडरई चौकी अंतर्गत ग्राम सुनहरा में कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस कर रही जांच
जानकारी के अनुसार अशोक उइके सुवह अपने घर के पीछे कुएं से लेने गया पानी
गांव वालों की मदद से शव को निकाला गया बाहर
नैनपुर - नैनपुर थाना चौकी पिंडरई चौकी अंतरगत ग्राम सुनहरा में कुएं में गिरने से एक व्यक्ति अशोक उइके उम्र 53 वर्ष की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार अशोक उइके सुवह अपने घर के पीछे कुएं से पानी लेने गया था। उसी वक्त घर मे मौजूद मृतक की बेटी को कुएं में गिरने की आवाज सुनाई दी। जब कुएं के पास जाकर देखा तो वहां कोई नही था।
वही मृतक की बेटी का कहना है कि पिताजी को 15 सालो से मिर्गी की बीमारी है जिसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पिंडरई पुलिस को दी गई। वही चौकी प्रभारी राजकुमार हिरकने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुचे। तो कुएं में पानी अधिक होने की वजह से पहले पंप द्वारा पानी को खाली किया गया। फिर गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।
 rashtriya news
rashtriya news 
    
 
.jpg)
.jpg)

कोई टिप्पणी नहीं