A description of my image rashtriya news मध्य प्रदेश में 11 लाख कर्मचारियों के लिए कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किए जाने का के निर्णय का स्वागत - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

मध्य प्रदेश में 11 लाख कर्मचारियों के लिए कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किए जाने का के निर्णय का स्वागत

मध्य प्रदेश में 11 लाख कर्मचारियों के लिए कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किए जाने का के निर्णय का स्वागत कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने किया उपरोक्त जानकारी देते हुए संयुक्त मोर्चा के संयोजक धर्मेंद्र चौकसे, अनिल बाविस्कर, राजेश साल्वे राजेश पाटील, अशफाक खान, ठाकुर अरविंद सिंह, ठाकुर हेमंत सिंह ,बृजेश राठौर आदि सभी ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार बाकायदा अपने 11 लाख से अधिक कर्मचारी, अधिकारी और सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए वित्त विभाग ने बाकायदा आदेश भी जारी कर दिए प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया की डेढ़ साल पुराने निर्णय पर सरकार ने मोहर लगाकर कर्मचारी हित में बहुत अच्छा फैसला किया है विदित हो की विगत दो वर्षों से प्रदेश के विभिन्न संगठन सरकार पर बीमा योजना लागू करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे और इसके लिए बाकायदा कैबिनेट में ड्रॉप बनाकर भेजा गया था जो पास हुआ था, लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग सीमित बजट और जटिल प्रक्रिया तक के चलते इसको लागू नहीं कर पाया था लेकिन कर्मचारी संगठन द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को बार-बार इस संबंध में विशेष आग्रह किया गया ,निवेदन किया गया जिसके उपरांत सरकार ने स्वास्थ्य बीमा योजना संपूर्ण प्रदेश में लागू कर दी है जिसका लाभ सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ-साथ वर्तमान सेवारत समस्त कर्मचारियों अधिकारियों को मिलेगा इस निर्णय से कर्मचारी जगत में हर्ष व्याप्त है*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.