A description of my image rashtriya news प्रदेश की केबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

प्रदेश की केबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात

प्रदेश की केबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात

 प्रधानमंत्री मोदी मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रहे :-- संपतिया उइके

 *मंडला* :-- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय प्रदेश की केबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात के 112 संस्करण को सुना। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस की बात देश के सामने ला रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने महिला स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के जीवन में हुए बदलाव का जिक्र किया। आज देश की करोड़ो मातृशक्तियां आत्म निर्भर बन चुकी हैं,भारतीय जनता पार्टी मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार,नगर अध्यक्ष अनुराग चौरसिया, अनीता तिवारी,प्रफुल्ल मिश्रा मंजू कछवाहा, विनय मिश्रा, अंशु माली शुक्ला, विनय मिश्रा, उमा यादव, दीपा श्रीवास,सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.