A description of my image rashtriya news आकाशीय बिजली से महिला की मौतदो महिला घायल, - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

आकाशीय बिजली से महिला की मौतदो महिला घायल,

मंडला . मवई थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी दादर के नदी टोला में स्थित खेत में रोपा लगाने का कार्य चल रहा था। जहां ग्रामीणजन खेत में रोपा लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक दोपहर करीब 02 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने किसान खेत के मेढ़ की तरफ भागे और मेढ़ में खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली खेत के मेढ़ में खड़ी महिलाएं इसकी चपेट में आ गई। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और दो महिला घायल हो गई है। घटना की जानकारी मवई पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई। घायल महिलाओं को स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार मवई ब्लाक के ग्राम देवरी दादर नदी टोला के खेत में रोपा लगाने का कार्य चल रहा था। अचानक दोपहर 2 बजे तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई और रोपा का कार्य कर रही सभी महिलाएं खेत से बाहर आकर मेढ़ में खड़ी हो गई थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में गदिया बाई नरेती 55 वर्ष पति कुंवर सिंह आ गई। गदिया बाई की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई और दो महिलाएं जगोतीं जागोतिन बाई परस्ते 54 वर्ष पति तितरू सिंह, राधाबाई परस्ते पति नवल सिंह 26 वर्ष आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के खेतों में रोपा लग रही महिलाओं ने ग्राम वासियों को सूचना दी।

बताया गया कि ग्रामीणों को जानकारी लगते ही तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने मवई पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुुंची और घायलों को बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां घायलो का इलाज किया जा रहा है। वहीं मृतक महिला के शव को पीएम के लिए मवई भेजा गया है। जहां पीएम के बाद महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। बताया गया कि आकाशीय बिजली की घटना के दौरान सभी महिलाएं जनक टेकाम के खेत में रोपा लगाने के लिए गई हुई थी इसी दौरान आकाशीय बिजली से हादसा हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.