दक्षिण पूर्व मध्य रेल नागपुर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक नमिता त्रिपाठी ने रेल खंड का किया निरीक्षण
दक्षिण पूर्व मध्य रेल नागपुर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक नमिता त्रिपाठी ने रेल खंड का किया निरीक्षण
नैनपुर- मंडला फोर्ट-नैनपुर और बालाघाट रेल खण्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे सेक्शन का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व संरक्षा का जायजा ली। बालाघाट, मंडलाफोर्ट एवं नैनपुर स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर ए. के. सूर्यवंशी-मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति), विशाल गर्ग- वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, के. आर. गोपीकृष्णन मंडल वाणिज्य प्रबंधक सहित मंडल के अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं पर्यवेक्षक क्षेत्रीय प्रतिनिधि व ZRUCC सदस्य मोनिल जैन मौजूद रहे। निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक महोदया ने संबंधित अधिकारियों को रेल संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं एवं पुर्नविकास कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
स्टेशन निरीक्षण के दौरान बालाघाट स्टेशन पर माननीया सांसद-बालाघाट भारती पारधी के साथ मंडल रेल प्रबंधक नमिता त्रिपाठी ने बालाघाट स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया गया तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा बालाघाट में पुनर्विकास कार्यों के मॉडल एवं ले-आउट प्लान का अवलोकन भी किये। इस अवसर पर भारती पारधी माननीया सांसद ने मंडल रेल प्रबंधक नमिता त्रिपाठी से सिवनी स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी ली और चर्चा में स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं