एक घंटे जोरदार बारिश के चलते बड़ी संख्या में केला फसल को पहुंचा नुकसान।
आंधी तूफान के साथ क्षेत्र में प्री मानसून ने दी दस्तक एक घंटे जोरदार बारिश के चलते बड़ी संख्या में केला फसल को पहुंचा नुकसान।
बुरहानपुर जिले में कई जगह फसल जमीनदोष हो गई जिसमें ,नावरा,नयाखेड़ा,दूधिया, दर्यापुर, मांजरोद डाभिया आदि गांव में केला फसल को नुकसान हूआ है। ग्राम नावरा निवासी किसान किरण पाटिल ने बताया कि आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। जब हम खेत में पहुंचे तो केले के पेड़ जमीन पर पड़े है।जिसके बाद पटवारी साहब को नुकसान की जानकारी दी।लोगो से कर्जा लेकर केले की फसल लगाया था। परंतु कुदरत के आगे किसकी नही चलती हैं।
किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। प्राकृतिक आपदा से किसानों को हुआ काफी नुकसान।
कोई टिप्पणी नहीं