मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ बुरहानपुर ने CMHO को सौंपा ज्ञापन
बुरहानपुर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के नेतृत्व में आदरणीय CMHO डॉ राजेश सिसोदिया सर को स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटर के वेतन संबंधी और ANM बहनों को आवंटित गर्भवती एवं जन्म दर संबंधित तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के आवासीय भवनों के निर्माण संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। CMHO सर द्वारा यथाशीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कर्मचारी परिसंघ के उपाध्यक्ष आदरणीय श्री दिलीप इंगले जी मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय श्री संजय चौधरी जी मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की उपाध्यक्ष सुश्री निशा प्रसाद जी मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री सुरेश पवार जी मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती विध्या पाटिल जी मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला सह सचिव एवं स्वास्थ्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री आसीब पिजारी जी ब्लाक अध्यक्ष श्री सुनील कोटवे जी ब्लाक सचिव विनोद चौधरी जी विजय राऊत जी ANM बहने आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटर्स उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं