सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित हुए सम्मानित
बुरहानपुर//राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा, पत्रकार संघ खंडवा एवं श्री दादाजी वृद्धआश्रम एवं स्वीट्स संस्था द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति को सम्मानित किया जाता है इसी के तहत प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा के संयोजक एवं अखिल भारतीय श्री क्षत्रिय महासभा भोपाल के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उपरोक्त संस्था द्वारा सम्मानित किया गया विदित हो श्री संतोष सिंह दीक्षित 33 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में समाज की हर क्षेत्र में कार्य करते आ रहे हैं चाहे राजपूत समाज के विवाह सामूहिक, विवाह सम्मेलन, परिचय सम्मेलन ,हो अथवा कर्मचारी जगत हो या कोई भी क्षेत्र हो श्री दीक्षित ने हमेशा तन मन धन से समाज के क्षेत्र में कार्य किया हो जैसे की कर्मचारी जगत में दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने का मामला जिसके लिए अपने सन 2001 में निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़कर सप्ताह पार्टी की सीट को पराजित करने में योगदान दिया था ,हो या लालबाग बुरहानपुर के ताप्ती मिल श्रमिक बदली श्रमिकों का मामला हो 282 कर्मचारियों को कार्य पर रखने में अपना योगदान दिया था सिर्फ दीक्षित हमेशा कर्मचारियों की हितों के लड़ाई लड़ते आ रहे हैं।
श्री दीक्षित हमेशा व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहते हैं और कर्मचारी जगत को अपना अधिकार दिलाने में तन मन धन से जमीन पर आकर लड़ाई लड़ते हैं जिसके कारण मध्य प्रदेश में आपका कर्मचारी जगत में सम्मान से नाम लिया जाता है उपरोक्त कार्यक्रम के सूत्रधार श्री श्याम शुक्ला जी रिजवान अंसारी जी दादाजी सेवा संस्थान की अनीता सिंह जी रहे हैं श्री दीक्षित की उपलब्धि पर संयुक्त मोर्चा के ठाकुर संजय सिंह गहलोत डॉक्टर अशफाक खान ठाकुर अरविंद सिंह अनिल बाविष्कार ,विजय राठौड़ राजेश साल्वे सदानंद भाई भानुदास भाई हेमंत सिंह अनिल सातों राजेश पाटील सभी कर्मचारियों पदाधिकारी ने आपको बधाई प्रेषित की
कोई टिप्पणी नहीं