rashtriya news मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक वयस्क नागरिक का वोट देना जरूरी है - मालविका - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक वयस्क नागरिक का वोट देना जरूरी है - मालविका

बुरहानपुर//मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक वयस्क नागरिक का वोट देना जरूरी है - मालविका

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मनोवैज्ञानिक, पर्यावरण एवं सामाजिक कार्यकर्ता मालविका डांगीवाला ने आज संजय नगर स्थित बोरले अस्पताल के स्टाफ एवं वहां उपस्थित अन्य लोगों को मतदान में उनकी पूर्ण भागीदारी की शपथ दिलाई। स्टाफ के नवयुवकों को मालविका ने मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में उनकी भूमिका से भी अवगत करवाया। अस्पताल के सभी स्टाफ में अत्यधिक उमंग था। वहां के एक नर्स ने साझा किया कि उनके परिवार से 22 लोग वोट डालने जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.