rashtriya news चुनरी शोभा यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओ का जनसैलाब। - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

चुनरी शोभा यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओ का जनसैलाब।

ग्राम नावरा में श्री नव दुर्गा मित्र मंडल के तत्वधान में चैत्र नवरात्र में नौ दिन तक विभिन्न कार्यक्रमो में निकली 101लंबी चुनरी शोभा यात्रा, चुनरी शोभा यात्रा माता मंदिर से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न चौराहे से भ्रमण करते हुए वापस माता मंदिर पहुंची, जहा सैकड़ो श्रद्धालुओ ने मां दुर्गा को चुनरी भेट कर आरती उतार आराधना की।
चुनरी शोभा यात्रा के साथ चल रहे सैकड़ो महीला पुरूष बाजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे। यात्रा मार्ग पर खड़े श्रद्धालुओ ने चुनरी पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम के प्रकाश जायसवाल , डा लक्ष्मण भौमिक, सुनील पाटिल, आदि सैकड़ो ग्रामीण श्रद्धालुओ ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.