A description of my image rashtriya news कुमारी आध्या पाटिल का जन्मदिन नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल एवं उपपुलिस अधीक्षक सोनम पाटिल ने मूक बधिर अंध विद्यालय परिसर में मनाया l - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

कुमारी आध्या पाटिल का जन्मदिन नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल एवं उपपुलिस अधीक्षक सोनम पाटिल ने मूक बधिर अंध विद्यालय परिसर में मनाया l

बुरहानपुर नि.प्र- जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मूक बधिर अंध विद्यालय के अंतर्गत जिला बुरहानपुर के नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल एवं आपकी धर्म पत्नी श्रीमती सोनम पाटिल उपपुलिस अधीक्षक,महिला सुरक्षा शाखा बालाघाट ने अपनी बिटिया कु. आध्या पाटिल का जन्मदिन मूकबधिर अंध विद्यालय के छात्र एवं छात्राओ के साथ मनाया l श्रीमती पाटिल अभी वर्तमान में मात्रत्व अवकाश पर है l इस अवसर पर जायन्ट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ,जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव महेंद्र जैन , ट्रस्ट की कार्यकारिणी सदस्य डॉ फौजिया सोडावाला के साथ साथ समस्त शाला स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राए उपस्थित थे l 
                      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने कहा की मुझे इस शाला परिसर में आने के बाद असीम सुख शांति के अनुभव के साथ साथ बहुत अच्छा लगता है और एसी इच्छा होती है की बार बार इन बच्चो के बिच में हम कुछ पल बिताये l DSP सोनम पाटिल ने कहा की सर तो दूसरी बार इस शाला में आ रहे है किन्तु मै प्रथम बार इस शाला में आकर अपने आपको धन्य इसलिए समझ रही हु क्योकि यह साक्षात शिक्षा का वह मंदिर है जहा पर उन बच्चो को शिक्षा ग्रहण करवाई जा रही है जो आने वाले समय में इस देश को सँभालने का कार्य करेगे l श्री पाटिल ने पूर्व में यह कहा था की मै इस शाला के लिए कुछ राशी प्रदान करना चाहता हु आज आपने 10 हजार रूपये की राशी इस चेरिटेबल ट्रस्ट को भेंट की और पाटिल दम्पत्ति ने कहा की जब भी इस शाला के लिए किसी भी प्रकार की कोई आवश्यकता हो मै मेरी सामर्थ्य अनुसार इस शाला के कार्यो एवं सहयोग हेतु हमेशा तत्पर रहूँगा l कार्यक्रम का संचालन जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट सचिव महेंद्र जैन ने किया एवं पधारे हुए अतिथियों का आभार ट्रस्ट अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने माना l उपरोक्त जानकारी ट्रस्ट कार्यकारिणी सदस्य डॉ फौजिया सोडावाला ने दी l 
सलग्न उक्त अवसर के छायाचित्र l

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.