rashtriya news भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों से मांगे सुझाव, विकसित भारत साकार करने पेटी में डाले पत्र*-नवदुर्गा चौक से भाजपा ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान, दुकान-दुकान पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों से मांगे सुझाव, विकसित भारत साकार करने पेटी में डाले पत्र*-नवदुर्गा चौक से भाजपा ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान, दुकान-दुकान पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

बुरहानपुर.* बुधवार को नवदुर्गा चौक से भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र अभियान का श्री गणेश किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. श्री मनोज माने जी दुकान-दुकान पहुंचे। विकसित भारत को साकार करने व्यापारियों से सुझाव मांगे। व्यापारियों ने जिले के विकास के जरूरी सुझाव लिखित पत्र पेटी में डाले।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. श्री मनोज माने जी ने कहा- वर्ष 2024 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में फिर एक बार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनने जा रही है। वर्ष 2024 से 2029 तक भारतीय जनता पार्टी की मोदी जी की सरकार द्वारा देश में क्या काम करना चाहिए। जनता का आशाएं, आकांक्षाएं, इच्छाएं जानने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक मतदाता से, प्रत्येक व्यापारी से, प्रत्येक नागरिक से सुझाव आमंत्रित कर रही है। उनसे यह सुझाव ले रहे है कि आप अपनी आशाओं, आकांक्षाओं, इच्छाओं के अनुरूप यह सरकार कैसी चलनी चाहिए। किस प्रकार काम करना चाहिए। वर्ष 2047 तक विकसित भारत साकार करने के लिए क्या-क्या काम करना चाहिए। यह सारे सुझाव जानने के लिए मतदाता, व्यापारी, मजदूर, शिक्षक, गणमान्य नागरिकों सहित अन्य मतदाताओं के पास जा रहे हैं। इस अवसर पर खंडवा लोकसभा क्षेत्र संकल्प पत्र समिति प्रभारी श्री बलराज नावानी जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष श्री रुद्रेश्वर एंडोले जी, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक श्री गजेंद्र वर्मा जी, श्री अनिल वानखेड़े जी, श्री संजय यवलकर जी सहित अन्य उपस्थित रहे।
*एक सरकार-एक टैक्स की सुविधा लाए* 
सराफा एसोशिएशन के संतोष श्रॉफ ने कहा- मोदी जी की सरकार का जीएसटी सिस्टम बहुत सराहनीय है। इससे कलेक्शन बढ़ा है। आवक बढ़ी है। इसी तरह आयकर के सिस्टम में भी सरल किया जाए। एक सरकार-एक टैक्स होना चाहिए। जो और भी बहुत सराहनीय होगा। जीएसटी के प्रति मन में जो डर था। वो दूर हुआ है। निश्चित ही मोदी जी की सरकार फिर बनकर आएगी।
*बुरहानपुर-इच्छापुर हाइवे का निर्माण जल्द पूरा करे* 
-आयुष अग्रवाल ने कहा- बुरहानपुर का सारा व्यापार ट्रांसपोर्ट पर निर्भर करता है। बुरहानपुर-इंदौर के जो सिक्सलेन बन रहा है। उसमें और तेज गति लाना चाहिए। इससे यहां का व्यापार और बढ़ेगा।
*धारा 411 में व्यापारी के पक्ष में करे संशोधन* 
किसी भी आभूषण चोरी के मामले में धारा 411 के तहत सराफा व्यापारी की सुनवाई नहीं की जाती है। इसमें चोर की ज्यादा सुनवाई की जाती है। चोरी के बाद चोर किसी भी व्यापारी पर चोरी का सामान बेचने का आरोप लगता है। जिसमें पुलिस चोर की ज्यादा सुनवाई करता है। जिससे व्यापारी वर्ग बहुत ज्यादा हताश हो जाता है। इसमें संशोधन होना चाहिए। ताकि व्यापारी को सुविधा मिल सके। धारा को न्याय संगत बनाकर व्यापारी की सुरक्षा करे।
*9090902024 पर मिस्ड कॉल कर सुझाव दे* 
कार्यक्रम प्रभारी बलराज नावानी ने कहा- 15 मार्च 2024 तक हर गांव, गली, मोहल्ले में आम जनता से भाजपा द्वारा मोदी जी की गारंटी "विकसित भारत" को साकार रूप दिलवाने हेतु आप सबसे राय मांगी जा रही है। जिसमें आपको विकसित भारत के लिए मौखिक विचार देने है। भाजपा ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक वैन भेजी है। आपके समक्ष ये संकल्प पत्र की मोबाइल वैन ना भी आ पाए तो आम आदमी अपने मोबाईल से 9090902024 पर मिस्ड कॉल कर अपनी बात विकास का अपना सपना और उसके लिए सकारात्मक सुझाव, विचार दे सकता है।
(संजय वारुड़े)
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, बुरहानपुर

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.