rashtriya news भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे कांग्रेसीयात्रा प्रभारी सुनीता सकरगाय ने ली बैठक - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे कांग्रेसीयात्रा प्रभारी सुनीता सकरगाय ने ली बैठक

बुरहानपुर- राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 2 मार्च को मध्य प्रदेश में आगमन हो रहा है इस दौरान राहुल 2 मार्च से 6 मार्च तक मध्य प्रदेश में रहेंगे। इस यात्रा में शामिल होने के लिए बुरहानपुर कांग्रेस के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे ।यात्रा में सहभागिता करने और यात्रा को सफल बनाने के लिए बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी ने एक सम्मेलन आयोजित किया जिसकी अध्यक्षता भारत जोड़ो न्याय यात्रा की बुरहानपुर प्रभारी सुनीता सकर गाय ने की । कांग्रेस के इस कार्यक्रम की यह विशेषता रही कि मंच पर सिर्फ महिलाओं को स्थान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान एमआईएम के नेता साजिद अंसारी अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हुए।सुनीता सकरगाय ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी भाजपा की झूठ और प्रोपेगेंडा वाली सरकार के खिलाफ न्याय यात्रा लेकर निकले हुए हैं। युवाओं किसानों महिलाओं और आम जनों की भागीदारी देश के विकास में सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि हम सब इस यात्रा को सफल बनाएं और बड़ी तादाद में बुरहानपुर से कांग्रेसी यात्रा में शामिल हो। बुरहानपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक ने कार्यकर्ताओं से कहां कि हम यह सुनिश्चित करें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हम बड़ी तादाद में शामिल हो। क्योंकि केंद्र सरकार ने जिस तरह से मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान हटा रखा है और बड़ी तादाद में युवा बेरोजगारी का शिकार है आम जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है किसानों पर अत्याचार हो रहे हैं। केंद्र की और राज्य सरकारे कर्ज में डूबी हुई है देश पर कर्ज का बोझ बढ़ते जा रहा है उनके ही हक की लड़ाई राहुल गांधी जी भारत जोड़ने न्याय यात्रा के माध्यम से लड़ रहे हैं ।सम्मेलन को हर्सराज देवड़ा प्रीति सिंह राठौड़ हामिद काजी सरिता भगत गौरी शर्मा मीनाक्षी महाजन ने मुख्य रूप से संबोधित किया इसके बाद सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन शेख रूस्तम ने किया। पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौकसे ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.