rashtriya news भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक आयोजित*- जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा निर्देश दिए - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक आयोजित*- जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा निर्देश दिए

बुरहानपुर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय अटल कुंज पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जिला पदाधिकारियों को अभियान के दायित्व भी सौंपे गए।
जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि पदाधिकारी बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनावों की बंपर जीत का साधुवाद दिया। जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने कहा कि राष्ट्रीय, प्रादेशिक बैठकों के बाद के क्रम में आज ये जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हो रही है। अगले दिन मंडलों की तथा उसके पश्चात शक्ति केन्द्रों की बैठकें होनी हैं। सभी मंडल प्रभारी तथा शक्ति केन्द्र प्रभारी इन बैठकों में अनिवार्य रूप से जायें। प्रदेश अध्यक्ष वी‌डी शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने लोकसभा चुनावों की तैयारी में लग जाने का निर्देश जारी कर दिया है। इसलिये आगामी समस्त कार्यक्रम लोक सभा चुनावों को केंद्र में रखकर आयोजित होंगे। सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को निर्धारित हर बूथ की समीक्षा करनी है। जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा बैठक में प्रस्तुत की तथा उसके अनुपालन के निर्देश पदाधिकारियों को दिए। बैठक में सांगठनिक प्रस्ताव जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने ने प्रस्तुत किये।बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के पदाधिकारी आदि मौजूद थे। आभार जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र गावड़े ने माना।
*जिला बैठक में यह भी हुआ*
- पार्टी के कार्यकर्ताओं की समितियां बनाकर विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी में सदस्यता दिलाना। इस अभियान का प्रभारी जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने व सह प्रभारी जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल को बनाया गया 
- 5 जनवरी से 14 जनवरी तक प्रत्येक बूथ पर वॉल पेंटींग अभियान चलेंगा। इसके प्रभारी वरिष्ठ नेत्री उमा कपूर को बनाया गया।
- लाभार्थी संपर्क अभियान के लिए धनराज महाजन को प्रभारी और शाहपुर के गोपाल चौधरी को सह प्रभारी बनाया।
- स्व सहायता समूह और एनजीओ के प्रभारी विपुल कानगो व सह प्रभारी डॉ. मनोज अग्रवाल को बनाया।
- सभी मोर्चों का महाअधिवेशन एवं युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई।
- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए प्रभारी वीरेन्द्र तिवारी व सह प्रभारी नितिन महाजन को बनाया।
- नमों एप्प में प्रत्येक व्यक्ति को 10 विकसित भारत एंबेस्टर बनाना।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.