rashtriya news 22 जनवरी को ताप्ती तट पर श्री राम दिपावली उत्सव मनाया जाएंगा - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

22 जनवरी को ताप्ती तट पर श्री राम दिपावली उत्सव मनाया जाएंगा

बुरहानपुर। भगवान श्री राम जी की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर बुरहानपुर में राजघाट को अयोध्या की तरह सजाकर मां ताप्ती तट पर 1 लाख 8 हजार दीप प्रज्वलन का लक्ष्य लेकर भव्य आयोेजन किया जा रहा है।  
नगर में युवाओं, रामभक्त गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, महिलाओं सहित उत्साही कार्यकर्ताओं ने बार-बार श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) से भेंट कर इस भव्य आयोजन हेतु संपर्क कर इस कल्पना की रचना की जा रही हैं।
 श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि ‘‘मेरा गांव, मेरी अयोध्या‘‘ के भाव से अपने बुरहानपुर में भी राम भक्त स्नेही जन की मांग अनुरूप एक लाख 8 हजार दीप कार्यक्रम तय किया जा रहा है।
 बुरहानपुर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सबके साथ मिलकर इस कार्यक्रम की कार्ययोजना को विस्तृत स्वरूप देकर आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
22 जनवरी को होने वाले आयोजनों में श्री राम दीपावली भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। राजघाट रोड, राजपुरा, तिलक शास्त्री वार्ड, शाह बाजार एवं प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र सहित नगर के कई मार्गों पर रंगोली सजाकर अयोध्या के तरह सजाया जाएगा।
 ताप्ती तट की दूसरी ओर विशेष साज-सज्जा और आतिशबाजी भी होगी। कार्यक्रम का आरंभ ताप्ती तट पर हजारों भक्तों द्वारा अपने-अपने घर से पूजा की थाली में सजाकर लाए गए दीप सार्वजनिक रूप से जलाए जाएंगे। देश-प्रदेश के ख्यात नाम कीर्तनकार और भजन गायक मां ताप्ती के तट पर प्रस्तुति देंगे। जिससे यह शाम भक्तिमय होकर राममई बनेंगी। यहां एक विशाल मेला भी लगाया जाएगा। जहां रामभक्त इसे एक उत्सव स्वरूप में मनाकर आनंद और उल्लास का वातावरण होगा। कार्यक्रम के दौरान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी जामवंत एवं जटायु की झांकियां भी सजेंगी। जिसमें नगर के बाल गोपाल बच्चो और युवाओं को भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी के रूप में झांकी बनाकर प्रस्तुति देंगे। श्रीमति चिटनिस ने समस्त रामभक्तों से ‘‘ताप्ती तट पर श्रीराम दीपावली‘‘ को सफल बनाने हेतु सुझाव व सहयोग का आव्हान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.