A description of my image rashtriya news दीपावली के चलते साप्ताहिक बाजार में उमड़ी भीड़ - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

दीपावली के चलते साप्ताहिक बाजार में उमड़ी भीड़


खकनार तहसील मुख्यलय के सप्ताहिक सोमवार बाजार होने पर : दीपावली की खरीददारी जमकर हुई जहाँ बाजार में बड़ी संख्या में खरीददारों की भीड़ उमडी बाजार में लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। दीपावली से पहले लगने वाला यह अंतिम साप्ताहिक बाजार है। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोगों ने बाजार में पहुंचकर अपनी जरूरत का सामान खरीदा। इस स्थिति को देखते हुए दुकानदारों ने भी दुकानों को अच्छी तरह सजाया हुआ था।

 

वही दीपावली पर्व का ¨हदू समुदाय को बड़ी ही खुशी के साथ इंतजार होता है। रविवार को दीपावली पर्व है। जिसके चलते सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में लोग खरीददारी करने के लिए पहुंचे। जिसमें बड़ी संख्या में महिला भी शामिल थी। दीपावली पर्व की तैयारी के चलते ही बड़ी संख्या में लोग खरीददारी करने के लिए साप्ताहिक बाजार में पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपनी जरुरत का सामान खरीदा। जिसके चलते बाजार में खासी रौनक नजर आयी। वैसे तो दीपावली को लेकर पिछले कुछ दिनों से बाजारों में खासी भीड़ देखी जा रही थी। लेकिन सोमवार के साप्ताहिक बाजार में लोगों की कुछ ज्यादा ही भीड़ देखी गई। क्योंकि रविवार को दीपावली होने के कारण यह दीपावली से पहले का अंतिम साप्ताहिक बाजार है। दोपहर के समय बाजार में भीड़ काफी बढ़ गयी। लोगों ने बाजार में जमकर अपने लिए नए कपड़े, मिट्टी के दिये लक्ष्मी माता की प्रतिमा नन्हे नन्हे बच्चो ने फुलझड़ी फटाके बन्दुक मिट्टी के खिलोने सहित जूते व जरूरत के अन्य सामान की खरीददारी की। वही क्षेत्र मे करीब 15से 20गांव से अधिक लोगो का यह स्थाई बाजार होने के कारण अधिक भीड़ हुई

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.