जाट में आंगनबाड़ीयो को किये लेपटॉप वितरित
जाट (चंद्रशेखर जयसवार)आंगनबाड़ियों के आधुनिकीकरण ओर नन्हे नन्हे बालक बालिकाओ को भी जागरूक करने के लिए जावद विधानसभा क्षेत्र के माननीय केबिनेट मंत्री ओम प्रकाश जी सखलेचा की भविष्य के प्रति दूरगामी सोच के चलते कक्षा 10 वी ओर 12वी के छात्रों के बाद अब आंगनबाड़ीयो में भी लेपटॉप वितरण करवाये गए ताकि नन्हे नन्हे बालक बालिकाओ को भी आधुनिकीकरण का ज्ञान हो सके जिसके चलते ग्राम पंचायत जाट क्षेत्र में आने वाली लगभग 6 आंगनबाड़ियों ओर 2 मिनी आंगनबाड़ी में प्रति आँगनबादी तीन तीन लेपटॉप का वितरण जनपद सदस्य प्रतिनिधि देवी लाल कुमावत व भाजपा युवा मोर्चा के रतनगढ़ डीकेन मंडल अध्यक्ष लाला राम धाकड़ ने भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द कुमार नाहर, मंडल उपाध्यक्ष राम कुमार धाकड़ ,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अशोक सोनी, किसान मोर्चा से प्रकाश सुथार, लुहारिया के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बगदीराम गुर्जर की उपस्थिति में कियॉ गया जिसमे जाट तरौली लुहारिया डाबड़िया खेरमालिया आम्बा चडोल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका मोजूद रही।
कोई टिप्पणी नहीं