A description of my image rashtriya news आज का राशी फल क्या कहती है आपकी राशि - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

आज का राशी फल क्या कहती है आपकी राशि


नारायण भविष्यवाणी 

आज का पंचांग

0️⃣7️⃣अक्टूबर 2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣ 

*आज विक्रम संवत 2080 शनिवार- आसोज मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि- पुनर्वसु नक्षत्र- शिव योग- कौलव करण- चंद्रमा मिथुन राशी में- राहुकाल सुबह 9-15 बजे से 11 15 बजे तक- पूर्व दिशाशूल- आज नवमी का श्राद्ध यानी नौवां श्राद्ध।, नारायण भविष्यवाणी* ✔️ 

💥 *नारायणा एस्ट्रोलॉजी, वास्तु एवं ध्यान हरियाणा भारत, सबसे अधिक विश्वसनीय* 

💥 *हम बिना तोड़फोड़ या बहुत कम तोड़फोड़ से वास्तुदोष निवारण करते है।* 


*आज क्या क्या करें व आज क्या ना करें-- ध्यान गुरु नारायण ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज आप दशरथ कृत शनि स्त्रोत पाठ और हनुमान चालीसा पाठ करें। आज नौवां श्राद्ध है इसलिए जिनके परिवार में आज का श्राद्ध है तो वह अपने पितरों को याद करें। आज बाल और नाखून ना कटवाए। वस्त्र धोएं। आज बच्चे के जन्म के लिए समय शुभ है। आज विद्यारंभ ना करें। प्रॉपर्टी खरीद बेच करें। एग्जाम, पढ़ाई आदि के लिए फार्म ना भरें। धार्मिक यात्रा करें, कृषि संबंधी कार्य करें। डेरी प्रोडक्ट, भोजन राशन का सामान वस्त्र, चांदी, रत्न, पौधे पुस्तक पैन, दवाई, अनाज खरीदे। कृषि संबंधी छोटे उपकरण, अलमारी, बर्तन ना खरीदें। आज आप विद्यारंभ, किसी प्रकार की कोचिंग क्लास ज्वाइन ना करें जैसे संगीत नृत्य पढ़ाई तैराकी आदि, पार्टी, ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए कोई एप्लीकेशन या फार्म भरना हो तो ना भरें। अन्य किसी प्रकार का कोई फार्म ना भरे। किसी प्रकार की गवाही ना दें और आज कोई जिम्मेदारी ना लें। उपनयन जनेऊ कार्यक्रम ना करें, अन्नप्राशन ना करें। कान ना बिंधवायें, सगाई इंगेजमेंट पार्टी ना करें, नाम करण ना करें। गृह प्रवेश ना करें, विवाह ना करें। मुंडन ना करे। किसी प्रकार की एडवांस पेमेंट दे सकते हैं और आज वाहन ना खरीदें। चमड़े के जूते, चप्पल, रबड़, प्लास्टिक, केमिकल, यह सब ना खरीदें। पशु पक्षी, सोना खरीद बारूद रबड़, मांस मदिरा यह सब ना खरीदें। आज मांस मदिरा का सेवन ना करें। लहसुन, प्याज ना खाएं। आज फली वाली सब्जी, मूली, आलू, तेल, हरी सब्जी खाएं। आज काले, नीले, मेहरून रंग के वस्त्र पहनें। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज अपने घर में कपूर और तेजपत्ता अवश्य जलाएं। आज जिनका जन्मदिन है, और जिनकी सालगिरह है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आप कुत्तों को रोटी अवश्य दें। नारायण।।* 

==================== 

*

Ad 💥 *किसी भी प्रकार का रत्न, बहुत कम कीमत पर, आप हमसे मंगवा सकते हैं। हमारे संस्थान में सभी तरह के रत्न, विशेष शुभ मूहर्त में पूजा करके अभिमंत्रित करके शुद्धता के साथ भेजे जाते हैं। नारायणा एस्ट्रोलॉजी, वास्तु एवं ध्यान, भारत, सबसे अधिक विश्वसनीय* 

===================

💥 *आज का राशिफल* 💥

0️⃣7️⃣अक्टूबर 2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣ 

*मेष* आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा | उत्साह बढेगा। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज जो काम करेंगे वह जल्दी पूरा होने की संभावनाएं अधिक है | परिवार में खुशियों का माहोल बना रहेगा | आपको नए काम की भी ऑफर मिल सकती है | यात्रा के लिए आज का दिन शुभ है | 

*वृषभ* आपके लिए दिन शुभ है मित्र राशी का चंद्रमा धनदायक है इसलिए काम अच्छा चलेगा और धनलाभ भी होगा | मेहमान आने से आपको खुशिया मिलेगी | निश्चित रूप से आज आप अगर कोई ऋण आदि लेना चाहे तो मिल सकता है। नारायण। 


*मिथुन* आपके लिए तो आज का दिन इस पुरे महीने का सबसे शुभ दिन है अच्छे अच्छे लोगो से मिलना होगा और कोई नया काम शुरू करना चाहे तो भी कर सकते है | आज आपको धन मिलेगा | परिवार में खुशिया बढ़ेगी और कोई यात्रा भी कर सकते है | 

*कर्क* नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आप सावधान रहे क्योंकि आपके लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है। एक तो आय कम होगी और ऊपर से खर्च बेहिसाब होगा या कोई अचानक का खर्च भी हो सकता है | आपके लिए आज कर्जा मुसीबत बन सकता है | अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे नहीं तो अपमान भी हो सकता है |


*सिंह* आपके लिए आज का दिन शुभ है और खासकर के अगर आप किसी यात्रा पर जाना चाहते है तो लाभ मिलेगा। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आपके काम काज में तेज़ी रहेगी और कोई नया काम भी शुरू करने के अवसर प्राप्त हो जायेगे | किसी के बारे में बुरा ना सोचे और चुगली ना करें। 

*कन्या* आपके लिए आज का दिन अच्छा है अगर आप किसी स्थान परिवर्तन के बारे में सोच रहे है तो आज हो सकता है और आप करना चाहे तो भी आज दिन शुभ है कर सकते है | सभी काम आसानी से बनेगे और सामाजिक सफलता का लाभ आपको ही मिलेगा | नारायण भविष्यवाणी। 


*तुला* आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली दिन है | काम तो आसानी से अब बना ही लेगे परन्तु अब आपके पास वो समय भी आ रहा है की जब आप खुद अपना कोई नया काम शुरू कर सकते है | कलाकार लोगो से सम्पर्क लाभ मिलेगा और धनलाभ भी होगा | 

*वृश्चिक* नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आप सतर्क रहें क्योंकि आपके लिए दिन हल्का सा विपरीत है। इसलिए काम बहुत सावधानी से और सोचसमझकर कर करना पड़ेगा नहीं तो हानि हो सकती है | लोगो से भी रिश्ते इस समय में प्रभावित होंगे मित्र नाराज़ हो सकते है। अपने काम से कम रखे तो लाभ मिलेगा। 


*धनु* आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा है सोचे समझे काम आगे बढ़गे मगर आपका ध्यान आज काम में कम रहेगा। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आपका प्लान कहीं घूमने का और यात्रा का बनेगा और कोई मित्र रिश्तेदार भी मिलने आ सकते हैं | 

*मकर* नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आप शांत रहें और खुश रहने का प्रयास करें क्योंकि आपके लिए अभी का समय थोडा विपरीत जैसा ही है। आज आपको अपने मित्र पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है कि कहीं नाराज ना हो जाए। नए काम से अभी दूर रहे तो अच्छा | यात्रा हो सकती है। 


*कुम्भ* आज आपका दिन है इसलिए बहुत ही अच्छा दिन है आपके सभी काम आसानी से बनते ही चले जायेगे | कही से कोई शुभ समाचार भी आयेगे | आपको संतान से भी अच्छा सन्देश या लाभ मिलेगा | परीक्षा में सफलता मिलेगी | आय भी बढ़ेगी | नारायण। 

*मीन* आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है जिस काम को आप पूरा करने की सोच रहे है वो आज शायद ही पूरा हो और कोई आपके काम में रोड़ा अटका सकता है | कोई बड़ा सौदा न करे और न ही कोई निर्णय अपने आप करे | शांत रहे ||| नारायण भविष्यवाणी* 


नारायण भविष्यवाणी चंद्रमा राशिफल पर आधारित है। नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। 

*

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.