A description of my image rashtriya news अश्वस्थामा नगरी कृष्ण भक्ति में लीन..नंद के घर आनंद भयो, जै कन्हैया लाल की अर्धरात्रि कृष्ण जन्मोत्सव के बाद हुआ दही हांडी का आयोजन - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

अश्वस्थामा नगरी कृष्ण भक्ति में लीन..नंद के घर आनंद भयो, जै कन्हैया लाल की अर्धरात्रि कृष्ण जन्मोत्सव के बाद हुआ दही हांडी का आयोजन


अश्वस्थामा नगरी कृष्ण भक्ति में लीन..नंद के घर आनंद भयो, जै कन्हैया लाल की


अर्धरात्रि कृष्ण जन्मोत्सव के बाद हुआ दही हांडी का आयोजन 


बड़े हर्षोल्लास के साथ असोथर थाना परिसर में मनाई गई जन्माष्टमी


संवाददाता असोथर 


अश्वस्थामा नगरी में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया है। इस अवसर पर कृष्ण मंदिरों को फूलों और रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया। साथ ही कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। नगर समेत क्षेत्र के सभी कृष्ण मंदिरों व अन्य स्थानों पर रात बारह बजे दही-माखन से भरी मटकियां फोड़ी गई। इस बार जन्माष्टमी पर्व अलग-अलग तिथियां होने से दो दिन मनाया गया है। स्मार्त मत वाले लोगों ने एक दिन पहले बुधवार को जन्माष्टमी मनाई थी, वहीं वैष्णव मत वाले गुरुवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।

           असोथर नगर पंचायत में सभी जगह कृष्ण की भक्ति में श्रद्धालु लीन नजर आए। मंदिरों और घरों में जहां श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी कथाओं को कहती झांकियां सजाई गई है। वहीं कई स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी-फोड़ और भजन-कीर्तन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिरों को रंग रोगन और रोशनी से सजाया गया। मंदिरों में फूल मंडलियां सजाई गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला सुबह ही शुरू हो गया था। गली मौहल्लों में भी बच्चों ने अस्थाई कृष्ण मंदिरों की स्थापना के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखी। हांडी को रस्सी से ऊंचाई पर बांधा गया।

इसी प्रकार नगर पंचायत असोथर के किलापर मोहल्ले में जेएमडी (JMD) युवा एकता संघ द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव के उपरांत दही हांडी का आयोजन किया गया। जेएमडी युवा एकता संघ के अध्यक्ष अनिल पासवान और संयोजक बबलू राजपूत ने बताया कि जेएमडी युवा एकता संघ के 45 सदस्यीय टीम ने दही हांडी के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कृष्ण जन्मोत्सव के बाद रात्रि साढ़े बारह बजे दही हांडी को जेएमडी के 45 सदस्यीय टीम ने फोड़ा। दही हांडी के कार्यक्रम को देखने के लिए लगभग पांच सैकड़ा नगरवासी समेत क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।



बड़े हर्षोल्लास के साथ असोथर थाना परिसर में मनाई गई जन्माष्टमी




असोथर थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर को भव्य सजाया गया। अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस को थाना परिसर में बने मंदिर में मनाया गया, रंगारंग कार्यक्रम चलता रहा और भक्त गण प्रसाद गृहण करते रहे। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक रमेश कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक डी डी वर्मा, उपनिरीक्षक शशिभान सिंह , उपनिरीक्षक महेश सिंह, उपनिरीक्षक रमेश चंद्र कुशवाहा, उपनिरीक्षक अजय कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक शिव बाबू मिश्रा, उपनिरीक्षक रमेश चंद्र त्रिपाठी सहित थाने का समस्त स्टाफ महिला व पुरूष कांस्टेबल सहित थाना क्षेत्र के सम्मानित नगर पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक व क्षेत्रीय पत्रकार गण इस अवसर पर मौजूद रहे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिवस का प्रसाद गृहण कर मन्दिर में माथा टेका। सभी ने थाना प्रभारी की सराहना की कहा जन्माष्टमी में सम्पूर्ण थाना परिसर रोशनी से जगमगा उठा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.