घोसी उपचुनाव में जनता ने सांप्रदायिकता को नकार कर समाज वाद को पसंद किया,,,,, विवेक यादव एडवोकेट।
लालगंज, आजमगढ।
जनपद मऊ के घोसी उपचुनाव में सपा के विधयक रहे दारा सिंह चौहान के भाजपा में शामिल हो जाने पर उपचुनाव हुआ जिसमें दोनों घटक दलों ने अपनी अपनी ताकत पूरी तरह झोंक दी। चुनाव हुआ, आज गिनती के उपरान्त सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह भारी मतों के अंतराल से ऐतिहासिक जीत हासिल की।
उसकी खुशी में लालगंज में सपा कार्यालय पर जश्न मनाया गया एक दूसरे को मिष्ठान खिला कर खुशी का इज़हार किया गया।
इस अवसर पर विवेक यादव एडवोकेट ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने अब पूरी तरह से यह ठान लिया है कि केन्द्र और प्रदेश दोनों की सरकारों को बदलना है उसको खास उदाहरण घोसी का उपचुनाव है।
इस अवसर पर नूर आलम आज़मी, पांचू यादव, मुहम्मद इस्लाम, महेश सोनकर समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट ए के सिंह
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं