A description of my image rashtriya news गणपति स्थापना पर्व की दो दिन की व्यवस्था ड्यूटी हेतु पुलिस फोर्स तैयार। सभी प्रमुख चौराहों एवं मूर्तिकारों के यहां लगाएं गए है पुलिस के फिक्स पिकेट। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

गणपति स्थापना पर्व की दो दिन की व्यवस्था ड्यूटी हेतु पुलिस फोर्स तैयार। सभी प्रमुख चौराहों एवं मूर्तिकारों के यहां लगाएं गए है पुलिस के फिक्स पिकेट।


 //बुरहानपुर पुलिस//गणपति स्थापना पर्व की दो दिन की व्यवस्था ड्यूटी हेतु पुलिस फोर्स तैयार। सभी प्रमुख चौराहों एवं मूर्तिकारों के यहां लगाएं गए है पुलिस के फिक्स पिकेट।


सभी थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग हेतु पुलिस के 2 मोबाइल वाहन, 4-4 मोटरसाइकल पार्टियां रहेगी तैनात।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कंट्रोल रूम से फोर्स को ब्रीफिंग कर किया ड्यूटी हेतु रवाना।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस गणपति स्थापना पर्व की व्यवस्था ड्यूटी हेतु पूरी तरह तैयार है। जिले में गणपति उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आज और कल दो दिनों में जिले के सैकड़ों पांडालों में मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इसी को देखते हुए पुलिस की दो दिन की व्यवस्था ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक महोदय ने आज दोपहर 12.00 बजे कंट्रोल रूम परिसर में फोर्स को  ब्रीफिंग कर ड्यूटी हेतु रवाना किया। यह व्यवस्था ड्यूटी आज दोपहर से शुरू होकर कल देर रात तक यानी दो दिन चलेगी। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस के थाना मोबाइल वाहन एवं मोटरसायकल पार्टियां लगातार पेट्रोलिंग करेगी। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही मूर्तिकारों के यहां भीड़ होने पर व्यवस्था सुचारू रहे यह सुनिश्चित करेगी। सभी थाना क्षेत्रों में 4-4 मोटरसाइकल पार्टियां तैनात की गई। इसके साथ ही थानों की डॉयल 100 लगातार मूवमेंट करेगी। शहर के प्रमुख चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस के फिक्स पिकेट लगाए गए है। कोतवाली थानाक्षेत्र में 13, शिकारपुरा में 12, गणपतिनाका क्षेत्र में 10, लालबाग में 08, शाहपुर थाना क्षेत्र में 13, खकनार थाना क्षेत्र में 05, नेपानगर में 05 तथा शहर में यातायात पुलिस के 09 फिक्स पिकेट लगाए गए है। इसके साथ ही 04 रिजर्व पार्टियां भी तैनात की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.