मध्य प्रदेश संयुक्त संघर्ष मोर्चा भोपाल के नेतृत्व में कर्मचारी कांग्रेस महासंघ भोपाल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर में आमिलन ना होने के कारण अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू
बुरहानपुर//मध्य प्रदेश संयुक्त संघर्ष मोर्चा भोपाल के नेतृत्व में कर्मचारी कांग्रेस महासंघ भोपाल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर में आमिलन ना होने के कारण अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू हुआ श्री दीक्षित ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 4 अगस्त 2023 को आमिलन की घोषणा कर दी गई थी जिसके कारण समस्त मंडी कर्मचारी अधिकारी परिवार हर्षित थे इसके बावजूद भी शासन के अधिकारियों के निष्क्रियता एवं लापरवाही के कारण आज दिनांक तक आवेदन की कार्रवाई ना होना माननीय मुख्यमंत्री जी के सम्मान में अधिकारियों द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है जिसके कारण मजबूर होकर प्रदेश के 298 मंडियां एवं 359 मंडियों में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू हुआ है जिसकी जिम्मेदारी उन लापरवाह शासन के अधिकारी कर्मचारियों की है जो माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं अवेहलना कर रहे हैं इस अवसर पर मंडी के श्री सुनील पाटिल मनीष गंगराड़े कैलाश निगम माया देवी चौहान पिंकी खन्ना अनिल पाटिल अशोक पाटिल शंकर डागौर जय रामटेक आदि सभी कर्मचारियों ने कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए हम अपना अधिकार मांगते कोई भीख नहीं मांगते हर जोर-जुल्म की टक्कर पर संघर्ष हमारा नारा है जैसे नारेबाजी कर आकर्षित होकर आवेदन की कार्रवाई न होना इस पर नाराजगी प्रकट की आज फल सब्जी मंडी अनाज मंडी कपास मंडी बंद रही*
कोई टिप्पणी नहीं