प्रवासी विधायक अभियान- खकनार मंडल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में हुए विभिन्न कार्यक्रम
प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट का संकल्प लेकर आगे बढ़ना है –श्री फुंडकर
बुरहानपुर। 2023 में विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में होने जा रहा है। हम संकल्प लेकर प्रत्येक बूथ पर जाएंगे और प्रत्येक बूथ को मजूबत करने का संकल्प लेंगे। प्रदेश में केवल चुनाव नहीं जीतना बल्कि प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट का संकल्प लेकर आगे बढ़ना है और आगामी 2023 चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीत का इतिहास बनाएंगे। जिले के एक-एक कार्यकर्ता सभी बूथों पर संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाने का काम करें।
यह बात प्रवासी विधायक अभियान के द्वितीय दिवस बुरहानपुर विधानसभा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (फोफनार) मंडल में आयोजित मूल्यांकन बैठक में खामगांव विधायक श्री आकाश फुंडकर ने कही। उन्होंने मंडल स्तरीय बैठक में मंडल की वर्तमान स्थिति, एबीसी श्रेणी के बूथों की पहचान तथा मंडल में चुनाव को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों पर विस्तार से चर्चा की। इसी प्रकार नेपानगर विधानसभा के खकनार मंडल में जलगाँव जामोद के विधायक डॉ. संजय कूटे ने शक्ति केंद्र, ग्राम केंद्र, बूथ केंद्रों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर संगठनात्मक समीक्षा की।
श्री कूटे ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार “लाडली लक्ष्मी योजना“ चला रही है, जिसे देश के कई और राज्यों ने रोड मॉडल के रूप में अपनाया। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश भाजपा सरकार की “लाडली बहना योजना“ के जरिए प्रदेश की करोड़ों बहनों को 1000 रूपए प्रतिमाह दिये जाते हैं। इस जनकल्याण और महिला सशक्तिकरण की चर्चा देश भर में हो रही है। विरोधियों को कुछ समझ नहीं आ रहा है। अब हमें मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के संकल्प के साथ मैदान में उतरना है। श्री कूटे ने कहा बूथ केन्द्रों पर अधिक से अधिक मतदान हो इसकी हमें चिंता करनी है।
*ये रहे मौजूद*
बैठक में बुरहानपुर विधानसभा संयोजक अतुल पटेल, जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने, लक्ष्मण महाजन, पूर्व जनपद अध्यक्ष किशोर पाटिल, चिंतामन महाजन, प्रदीप पाटिल, मंडल अध्यक्ष नितिन महाजन, अशोक महाजन, किशोर पाटिल, पूजा नागडा, खकनार मंडल अध्यक्ष निलेश सातारकर, महामंत्री आनंद यादव, गुलाब सल्लाम, राजेश रायलीवाला सहित अन्य मौजूद रहे।
*आज ये हुए कार्यक्रम*
- मंडल स्तरीय सत्यापन बैठक में मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर पर सत्यापन और नियुक्तियों की समीक्षा की गई। इस दौरान नमो एप, सरल और संगठन एप मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर सदस्यों से डाउनलोड करवाए गए।
- मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के नेताओं के साथ बैठक में विधानसभा में पार्टी की स्थिति पर चर्चा कर उनका फीडबैक लिया।
- सम्पर्क से समर्थन अभियान के तहत मंडल के प्रभावशाली व महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क कर चर्चा की। केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों के पत्रक लेकर घर-घर संपर्क किया गया।
- केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई।
- पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की गई।
कोई टिप्पणी नहीं