A description of my image rashtriya news नेपानगर विधायक ने विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नेपानगर विधायक ने विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया


बुरहानपुर//नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर भ्रमण पर रही। कुशाभाऊ ठाकरे मंडल (डोईफोड़िया क्षेत्र) के ग्राम गुलई में विधायक श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर द्वारा विधायक निधि से प्रदत्त 2 लाख की लागत से नवनिर्मित सी.सी. रोड़ का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। ग्राम उमरदा में विधायक निधि से 2 लाख की लागत से आरसीसी शेड निर्माण का भूमिपूजन कार्य किया। विधायक श्रीमती कास्डेकर ने ग्राम सिंदखेड़ा, टिटगांव, सांडस, सारोला में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की हाल-चाल जाने। ग्रामीणों से विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान आ रही समस्याओं का निराकरण भी किया गया।

इस दौरान कुशा भाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष संजय पाटिल, अटल बिहारी वाजपेयी मण्डल अध्यक्ष मोहन राठौड़, महामंत्री सुनील मोरे, गणेश पाटिल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गजराज राठौड़, गुलई सरपंच सचिन महाजन, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण पाटिल, विधायक प्रतिनिधि किरण पाटिल, संजय जाधव, जिला मंत्री ओम चौकसे,  सुनील वाघे, अनिल प्रजापति, सारोला उपसरपंच योगेश महाजन, सुशांत पाटिल, अशोक राठौड़, जितेंद्र पाटिल, खकनार मंडल अध्यक्ष नीलेश सातरकर, महामंत्री आनंद यादव, युवा मोर्चा जिला मंत्री सागर राजोरिया, सिरपुर सरपंच करण भोरे, करण मोरे, जितेंद्र पाटील, हितेश चौकसे, जितेंद्र प्रजापति सहित पदाधिकारी एवं देवतुल्य ग्रामीण जन मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.