A description of my image rashtriya news गुड हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी सेंटर के डॉक्टरो की टीम ने किया सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष का सम्मान। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

गुड हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी सेंटर के डॉक्टरो की टीम ने किया सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष का सम्मान।


बुरहानपुर। गुड हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी सेंटर के डॉक्टर एवं स्टाफगणों ने सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले और जिला अध्यक्ष विनोद लौंढे का पुष्पमाला व शाल श्रीफल से स्वागत व सम्मान किया। हॉस्पिटल संचालक विजय सुगंधी ने बताया कि यह बुरहानपुर के लिए गौरव की बात है कि बुरहानपुर जिले से कोई पत्रकार प्रदेश स्तर पर अध्यक्ष बना है, और पत्रकारों को एकजुट करने का कार्य कर रहा है। इसी उपलक्ष में हमारे द्वारा सम्मान समारोह हॉस्पिटल में रखा गया। हॉस्पिटल द्वारा मात्र 10 रूपए में जांच व कम रूपयो में मरीजों का इलाज किया जा रहा हैं, जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने इन कार्यों की सराहना करते हुए हॉस्पिटल द्वारा दी जा रही सस्ती सेवाओं का लाभ लेने हेतु शहरवासियों से अपील की। इस अवसर पर समाजसेवी प्रियांक ठाकुर ने भी सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष का पुष्पमाला से स्वागत किया। इस दौरान हॉस्पिटल के डॉक्टर विनोद सुगंधी, विजय सुगंधी, डॉ रमेश चंद्र दलाल, डॉक्टर हुमायूं दाऊद, डॉक्टर आकाश, डॉक्टर सुनील मालानी, डॉक्टर उर्मिला नानावटी, डॉक्टर चैतन्य पाटिल, डॉक्टर अजय सिंह, व स्टाफ में धर्मेंद्र खटीक, दिपेश शाह, जयश्री मोरिया, हर्षिता पाटिल, राहुल महाजन, दीपाली डुडवे, शीतल सावनेर, दुर्गेश सिंह सहित अन्य स्टाफगण बड़ी संख्या में मौजूद रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.