A description of my image rashtriya news केंद्रीय गृहमंत्री 30 जुलाई को आएंगे बुरहानपुर- स्थानीय रेणुका कृषि उपज मंडी में महिला सम्मेलन प्रस्तावित - एसपी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, महापौर ने किया स्थल निरीक्षण - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

केंद्रीय गृहमंत्री 30 जुलाई को आएंगे बुरहानपुर- स्थानीय रेणुका कृषि उपज मंडी में महिला सम्मेलन प्रस्तावित - एसपी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, महापौर ने किया स्थल निरीक्षण


केंद्रीय गृहमंत्री 30 जुलाई को आएंगे बुरहानपुर- स्थानीय रेणुका कृषि उपज मंडी में महिला सम्मेलन प्रस्तावित

- एसपी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, महापौर ने किया स्थल निरीक्षण

बुरहानपुर। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह का 30 जुलाई को बुरहानपुर दौरा प्रस्तावित है। वह स्थानीय रेणुका कृषि उपज मंडी में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही भाजपा कार्यालय स्थित अटल स्मृति स्थल पर भी जाने का कार्यक्रम जोड़ा जा रहा है। बुधवार शाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, भाजपा युवा नेता गजेन्द्र पाटिल सहित भाजपा नेताओं ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ बुरहानपुर एसडीएम पल्लवी पुराणिक सहित अन्य विभागों के अफसर भी मौजूद थे। 

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने बताया केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 30 जुलाई को बुरहानपुर दौरा प्रस्तावित है। वह स्थानीय रेणुका कृषि उपज मंडी में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

*अटल स्मृति स्थल भी जा सकते हैं केंद्रीय गृहमंत्री*

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने बताया महिला सम्मेलन रेणुका स्थित कृषि उपज मंडी में प्रस्तावित किया गया है। बारिश को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। श्री शाह अटल स्मृति स्थल पर भी जा सकते हैं। यह कार्यक्रम भी जोड़ा जा रहा है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.