A description of my image rashtriya news यमुना संसद दिल्ली की लाइफ लाइन यमुना नदी को निर्मल बनाने के लिए देश के कोने-कोने से आए पर्यावरणविद - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

यमुना संसद दिल्ली की लाइफ लाइन यमुना नदी को निर्मल बनाने के लिए देश के कोने-कोने से आए पर्यावरणविद


 यमुना संसद  दिल्ली की लाइफ लाइन यमुना नदी को निर्मल बनाने के लिए देश के कोने-कोने से आए पर्यावरणविद


दिल्ली राज्य में यमुना संसद के तत्वाधान में देश के लगभग 20 राज्यों की स्वयंसेवी संस्थाए एवं सामाजिक संगठन के समाजसेवी,पर्यावरणविद पर्यावरण प्रेमी एवं बुद्धिजीवी के द्वारा दिल्ली के आठ स्थानों पर यमुना जी के किनारे हजारों की संख्या में जन समुदाय उपस्थित हुआ और अपनी हिस्सेदारी निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत गीत- संगीत,यमुना पूजन ,मानव श्रृंखला एवं विशेषज्ञों का उद्बोधन द्वारा संपन्न हुआ, डी.एन.डी. यमुना पुल पर जनकल्याण भूमि मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के विशेष सहयोग से सैकड़ों संस्थाओं के प्रयासों से यह कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। 

*साथ आओ यमुना बचाओ* की अपील के साथ दिल्ली की जीवनदायिनी, *लाइफ लाइन* यमुना नदी जिससे मानव,जीव-जंतु,जलीय जीव का जीवन चल रहा है।

आज मां यमुना जी के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है दिल्ली और आसपास में जो कंपनी, फैक्ट्री,कारखानों का रासायनिक केमिकल युक्त गंदा पानी, नगर का सीवेज, अस्वच्छ मल - जल नाला और भी साधन जिसके द्वारा यमुना का पानी दूषित और जहरीला हो रहा है जिससे मानव जीवन के साथ-साथ जंगली जीव जंतु,पालतू पशु एवं जंगली जानवरों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, हमारी मांग है कि इस पर रोक लगे राज्य सरकार, केंद्र सरकार और जन समुदाय के साथ-साथ जन भागीदारी से यमुना जी को साफ और पेयजल उपयोगी बनाया जाए !

हम सबको यह प्रण लेना होगा की हमारी मां यमुना अपने उद्गम  स्थान जैसी पवित्र और स्वच्छ रहे,जिससे हमारी और आने वाली पीढ़ी पर यह जल संकट ना आए इसके लिए सभी राजनैतिक एवं गैर-राजनीतिक संस्थाओं और जल समुदाय को एक मंच पर आकर कंधे से कंधे मिलाकर कार्य करने की आवश्यकता है इस कार्यक्रम में श्री संजय भाई,राजेश जैसवाल, कमल जी,अनुराग बिश्नोई, सुभाष बिश्नोई,राजेश यादव,लीला पवार,सुखानंद शर्मा,नेपाल सिंह,रविता पाल,अपूर्व सेजवाल,धनराज जी, राजेश जी,पूजा शर्मा, मनोज मिश्रा,राजबाला शर्मा,प्रियंका ठाकुर,सर्वेश कुमार,दर्शना जी,बृजेश चोरसिया सहित हजारों जन समुदाय उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.