आंदोलन के 19 वें दिन अपनी 9 सूत्रीय मांगो के पूर्ति हेतुवृहद स्तर आंदोलन जारी
आंदोलन के 19 वें दिन अपनी 9 सूत्रीय मांगो के पूर्ति हेतु देवीअहिल्या विश्वविद्यालय में बहुत ही वृहद स्तर आंदोलन जारी है आज आंदोलन के 19वें दिन कर्मचारियों की प्रमुख माँग सातवे वेतनमान से पेंशन और सभी स्थाईकर्मी कर्मचारियों के नियमितीकरण के साथ ही अन्य मांगो के हल नहीं होने पर कर्मचारी आर पार की लड़ाई हेतु कमर कस चुके है आंदोलन की पूर्व घोषणा अनुसार आज से अनिश्चित काल तक पुरे दिन तक कार्य बहिष्कार आंदोलन प्रारम्भ हो गया है साथ ही पूर्व घोषणा अनुसार आज से कर्मचारी संघ और पेंशन एसोसिएशन के तीन तीन प्रतिनिधि प्रतिदिन क्रमिक रूप से धरना स्थल पर क्रमिक रूप से धरना देना प्रारम्भ हो गया है कर्मचारी संघ अध्यक्ष चैनसिंह यादव और महासचिव रमेश कुशवाह में बताया की आयुक्त उच्च शिक्षा भोपाल से संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में जो चर्चा हुई है वह पूरी तरह विफल हो गई है आयुक्त कर्मवीर शर्मा द्वारा लिखित में सहमति नहीं देने पर कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल ने आंदोलन सतत रुप से पूर्व घोषणा अनुसार पुरे दिन कार्य बहिष्कार आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया आज धरना स्थल पर कर्मचारी संघ अध्यक्ष चैनसिंह यादव, सहसचिव प्रकाशचंद्र सूर्य, कार्यकारणी सदस्य सुधीर वर्मा, पेंशन संघ अध्यक्ष हनुमानतसिंह रघुवंशी, बी. डी. कुशागोतिया. श्यामलाल जायसवाल धरने पर बैठे है आज आंदोलन के प्रारम्भ में जोरदार नारेबाजी कर संघ महासचिव रमेश कुशवाह द्वारा वर्तमान में चल रहें आंदोलन की भोपाल में चल रहें घटनाक्रम की जानकारी दी गई असजद आंदोलन को सम्बोधित करने हेतु प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित स्ववित्त कर्मचारी संघ भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष महेश वर्मा मध्यप्रदेश विद्युत् मंडल तकनीकी संघ के प्रदेश महासचिव रामकेवल यादव जी, मध्यप्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रान्तध्यक्ष रामसमुझ यादव जी ने आंदोलन स्थल पर जाकर सम्बोधित किया गया जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी हड़ताल जारी रहेगी
कोई टिप्पणी नहीं