भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जैविक खेती को लेकर किसान संगोष्ठी - किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया
बुरहानपुर। बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जैविक खेती को लेकर किसान संगोष्ठी शाहपुर में आयोजित की गई। जिसमें काफी संख्या में किसान और किसान मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए। किसानों को जैविक खेती, सरकारी योजनाओं और उनसे जुड़ने की जानकारी दी गई।
किसान मोर्चा महामंत्री सुनिल वाघे ने बताया सम्मेलन नाचनखेड़ा रोड पर हुआ। इसे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, मुख्य वक्ता महेश मोरे एमडी कृष्णा व्हेली एग्रोटेक पुणे, प्रमोद महाजन और टेक्निकल मैनेजर ओंकार सावंत ने किसानों का मार्गदर्शन किया। दोपहर 2 बजे से आयोजित सम्मेलन में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान, कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। समापन शाम 4.30 बजे हुआ।
*किसानों के लिए योजनाएं चला रही प्रदेश, केंद्र सरकार*
सम्मेलन के बाद भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने किसानों को बताया कि किसान जैविक खेती करे। इससे जहां किसानों को रासायनिक खेती से छुटकारा मिलेगा वहीं किसान केमिकल युक्त पदार्थ से मुक्ति मिलेगी और किसान स्वस्थ रहेगा। श्री राजपूत ने कहा प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार किसानों, गरीबों के हित की योजनाएं संचालित कर रही है। किसानों के लिए सरकार पीएम, सीएम किसान सम्मान निधि देती है। उन्होंने कहा आने वाले समय में भी डबल इंजन की सरकार बनेगी।
इस दौरान मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू, पूर्व महापौर अनिल भोसले, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू पाटिल, युवा नेता गजेन्द्र पाटिल, हर्षवर्धन सिंह चौहान, प्रदीप पाटिल, किशोर पाटिल, मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान, सहित सैकडों किसान व मोर्चे के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं