rashtriya news आम आदमी पार्टी बुरहानपुर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा रियाज़ खोकर को फिर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

आम आदमी पार्टी बुरहानपुर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा रियाज़ खोकर को फिर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी


बुरहानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री संदीप पाठक एवं मध्य प्रदेश प्रभावी बी,एस जून जी की अनुमति से आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल जी की ओर से बुरहानपुर जिले की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें रियाज़ फारूक खोकर को बुरहानपुर जिलाध्यक्ष बनाया गया। आगामी विधानसभा चुनाव एवं पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने हेतु यह कार्यकारिणी तैयार की गई है जिसमें विधि प्रकोष्ठ में अधिवक्ता हफीज उद्दीन जागीरदार,जिला सचिव अजय प्रजापति, सोशल मीडिया आसिफ अंसारी, महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दीपिका सोनी जी को दी गई।



नई कार्यकारिणी की घोषणा से जिला कार्यकर्ताओं में हर्ष है आने वाले समय में आम जनता के समस्याओं को पूरी ताकत से उठाकर समाधान करने की और दिशा में कार्यकारिणी वचनबद्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.