बुरहानपुर की बेटी बनी जज
बुरहानपुर जिला कलेक्टर कार्यालय में नाजिश शाखा में पदस्थ मोहन सूर्यवंशी की बेटी बनी जज, सिविल जज चयन परीक्षा में हुई चयनित, अब बेटी उर्वशी उर्वशी नहीं बल्कि जज उर्वशी अनिता सूर्यवंशी बनी ,यह बात सुनकर परिवार में हर्ष और प्रसन्नता का माहौल है।
जज उर्वशी कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक धार जिले के धर्मपुरी में रहकर शिक्षा ली।, और कक्षा दसवीं 91% और 12वीं 87 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की, वही एलएलबी ऑनर्स की परीक्षा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से 80% अंकों के साथ अर्जीत की वहीं ,वर्ष 2022 में सिविल जज चयन परीक्षा में जबलपुर में शामिल हुई और इस वर्ष 2023 में घोषित परीक्षा परिणामों में उर्वशी का नाम पाकर सभी परिवारजन में हर्ष और उल्लास का माहौल था, कक्षा दसवीं से ही उर्वशी का सपना सिविल जज बनना था वैसे तो पहले भी सिविल इंजीनियरिंग के लिए चयन होने के बावजूद उन्होंने छोड़ जज बनने की ठानी और आज अपना सपना पूरा किया ,वैसे तो उर्वशी का परिवार बैतूल के छोटे कस्बे गेहूंबरसा के रहने वाले हैं बावजूद युवाओं के लिए प्रेरणा बनी उर्वशी ।
मोहन सूर्यवंशी,पिता।
अनिता सूर्यवंशी, माता।
उर्वशी सूर्यवंशी, माता।
rashtriya news

कोई टिप्पणी नहीं