A description of my image rashtriya news वर्ष 2005 के एक्सीडेंट के प्रकरण में 10 वर्ष फरार चल रहे स्थाई वारंटी को शिकारपुरा पुलिस ने भुसावल महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार। - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

वर्ष 2005 के एक्सीडेंट के प्रकरण में 10 वर्ष फरार चल रहे स्थाई वारंटी को शिकारपुरा पुलिस ने भुसावल महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।


बुरहानपुर पुलिस//वर्ष 2005 के एक्सीडेंट के प्रकरण में 10 वर्ष फरार चल रहे स्थाई वारंटी को शिकारपुरा पुलिस ने भुसावल महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।



पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को वर्षो पुराने स्थाई वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस को 18 वर्ष पुराने वर्ष 2005 के एक्सीडेंट के प्रकरण में 10 वर्ष से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। थाना प्रभारी शिकारपुरा निरी. गिरवर जलोदिया द्वारा स्थाई वारंट की तामीली हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया था। दिनांक 26.02.2023 को टीम द्वारा स्थाई वारंटी *शेख नईम पिता शेख बिस्मिल्लाह उम्र 46 वर्ष निवासी मुस्लिम कॉलोनी भुसावल* को भुसावल महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ़्तारी में थाना प्रभारी शिकारपुरा गिरवर सिंह जलोदिया, उनि सखाराम पगारे, प्र.आर. रफीक खान का 

सराहनीय कार्य रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.