नारायण भविष्यवाणी के अनुसारआज क्या करे व क्या ना करें
नारायण भविष्य वाणी
आज का पंचांग
2️⃣6️⃣FEBRUARY 2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣
*आज रविवार, फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि, कृतिका नक्षत्र, इंद्र योग, गर करण, चंद्रमा मेष राशी में सुबह 10 15 बजे तक/फिर वृषभ राशी में प्रवेश, राहुकाल शाम 5 बजे से 6 50 बजे तक, पश्चिम दिशाशूल, अतिशुभ त्रिपुष्कर योग,
आज रात्रि 12 58 बजे से आठ दिनों का होलाष्टक शुरू। इन आठ दिनों में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होगा। होलिका दहन के बाद होलाष्टक समाप्त हो जायेगे और चैत्र महिना शुरू हो जायेगा।।।* ✔️
💥 *नारायणा एस्ट्रोलॉजी, वास्तु एवं ध्यान हरियाणा भारत, सबसे अधिक विश्वसनीय*
💥 *हम बिना तोड़फोड़ या बहुत कम तोड़फोड़ से वास्तुदोष निवारण करते है।*
*आज के योग के अनुसार- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आप कुछ समय धूप में बैठे । भगवान सूर्य को प्रणाम करें।। ध्यान, योगा करे।।।*
*आज क्या करे व क्या ना करें -- ध्यान गुरु नारायण ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार आज बच्चे के जन्म के लिए समय शुभ है। भोजन राशन का सामान, वस्त्र, दवाई खरीद, किसी भी तरह का पूजा-पाठ शुभ कर्म सत्संग योगा, ध्यान, नृत्य ध्यान, दान पुण्य, अन्नप्राशन, पार्टी, सोना चांदी खरीद, कृषि उपकरण, वाहन खरीद, बिजली उपकरण खरीद, कृषि संबंधी कार्य, विद्या आरंभ कोई फार्म भरना यह सब कार्य करें। मांस मदिरा, जानवर पशु पक्षी, नशीले पदार्थ, नामकरण, कान बिंधवाना, विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, प्रॉपर्टी जमीन खरीद, प्रॉपर्टी की एडवांस पेमेंट यह सब कार्य ना करें। पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें, जरूरी हो तो सौंफ या दही खाएं। एक्सपेरिमेंट करें। बाल व नाखून काटें। आज के भोजन में ड्रायफ्रूटस, दूध, चावल दाल खाएं। आज फल दान करें। आज नीले, सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। आज के दिन आप अपने घर में कपूर जलाएं। सपने में जंगली जानवर हमला करता है तो शत्रु के षड्यंत्र रचने की संभावनाएं अधिक, उपाय थोड़ा सतर्क रहकर काम करें। हनुमान चालीसा पाठ करें।।*
====================
Ad 💥 **किसी भी प्रकार का रत्न, बहुत कम कीमत पर, आप हमसे मंगवा सकते हैं। हमारे संस्थान में सभी तरह के रत्न, विशेष शुभ मूहर्त में पूजा करके अभिमंत्रित करके शुद्धता के साथ भेजे जाते हैं। नारायणा एस्ट्रोलॉजी, वास्तु एवं ध्यान, भारत, सबसे अधिक विश्वसनीय*
======================
*आज जिनका जन्म दिन है, और जिनकी सालगिरह है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आप फल दान करें और अपने परिवार के साथ भोजन करें और किसी धार्मिक संस्था में श्रमदान भी करें। नारायण*
*अन्य धार्मिक जानकारी और पोस्ट पढ़ने के लिए आपके अपने फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें* https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/
===================
💥 *आज का राशिफल* 💥
2️⃣6️⃣FEBRUARY 2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣
*मेष* आपके लिए दिन मिलेजुले फलदायक है इसलिए जो भी काम करे अपनी सामर्थ्य शक्ति के अनुसार ही करे | समय पर मित्रो अथवा परिवार का सहयोग नहीं मिलेगा | गुप्त शत्रु परेशांन कर सकते है | कोई पुराना मित्र या परिवार का सदस्य आपसे मिलेगा |
*वृषभ* आपके लिए आज का दिन शुभ और सफलता प्रदान करने वाला है | कोई खुशखबरी मिलने से परिवार में खुशियों का संचार होगा | आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेगे | पद ग्रहण या किसी नए काम को शुरू करने में सफलता मिलेगी | संतान की तरफ से भी खुशखबरी मिलेगी |
*मिथुन* आपके लिए अभी समय विपरीत हो गया है इसलिए किसी के साथ बहस में न उलझे नहीं तो कोई आपके ऊपर झूठा आरोप लगा सकता है | बिना वजह मन में कोई भय या चिंता सताती रहेगी | जो भी काम करे परिवार की सलाह से करे तो लाभ होगा |
*कर्क* आपके लिए अभी शुभ समय चल रहा है | आज आप अपने आपको काफी तरोताजा महसूस करेगे और कोई भी काम बहुत आसानी से पूरा कर लेगे | परिवार का साथ मिलेगा और कोई नया अपोइन्टमेंट या पद भी मिलने की पूर्ण सम्भावना है | धनलाभ होगा |
*सिंह* आज आपका दिन अच्छा है | परिवार में खुशियों की बढ़ोतरी होगी | शुभमांगलिक कार्य सम्पन्न कर सकते है | घर में मेहमान आयेगे रोनक भी बनी रहेगी | छोटे छोटे कार्यो से लाभ मिलेगा | आवश्यक धन भी मिल जायेगा | शाम को पार्टी आदि में जा सकते है |
*कन्या* आपके लिए बहुत अच्छा और सफलता प्रदान करने वाला समय है | जिस काम में भी हाथ डालोगे उसमे सफलता और सिद्धि अवश्य ही मिलेगी | परिवार का पूरा साथ मिलेगा | यात्रा पर भी जा सकते है | स्वादिष्ट भोजन और वस्त्र का लाभ मिलेगा |
*तुला* आपके लिए समय थोडा विपरीत हो गया है इसलिए जो भी काम करे सोच समझकर और सावधानी से करे नहीं तो अपनी ही गलती से कोई काम बिगड़ सकता है | किसी की बातो में या लालच में न आये | फिजूल खर्ची को रोके और आज धन बचाए |
*वृश्चिक* आपके लिए आज का दिन वैसे तो शुभ और लाभदायक ही है | काम में तेज़ी रहेगी लेकिन मन में कुछ अशांति और असमंज की स्थति भी बनी रहेगी | मित्रो का साथ और सलाह दोनों लाभ देंगे | यात्रा का शुभ परिणाम भी मिलेगा | आवश्यक धनलाभ होगा |
*धनु* आपके लिए शुभ समय चल रहा है इसका पूरा लाभ उठाए | आपके विचार और सलाह से आपके परिवार और मित्रो को लाभ मिलेगा | आपको सामूहिक समारोह या पार्टी आदि में शामिल होने का मौका मिलेगा | जिम्मेदारी का काम भी मिल सकता है |
*मकर* आपके लिए अब धीरे धीरे समय फिर से पक्ष का बनता चला जा रहा है इसलिए अब आगे की सोचे और आय के नए रस्ते पर भी विचार करे | आपको किसी धार्मिक कार्य आदि करने का अवसर मिलेगा | भाग्य अब आपका साथ देगा | नए सम्बन्ध बनेगे |
*कुम्भ* आपके लिए आज का दिन विपरीत ग्रह स्थति वाला दिन है इसलिए बहुत सावधानी से सभी काम करे नहीं तो कोई हानि हो सकती है | किसी के बीच बचाव में गवाही देना या लापरवाही से गाडी चलाने से दंड भरना पड़ सकता है | किसी से वादविवाद न करे |
*मीन*आपके लिए आज का दिन शुभ है| पुराना वादविवाद भी खत्म हो जायेगा | शाम अच्छी और खुशनुमा बीतेगी। व्यापार वृद्धि होगी और शुभ यात्रा का योग है अधिकारियों और मित्रों का साथ रहेगा ||| नारायण भविष्यवाणी*
नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं