A description of my image rashtriya news नारायण भविष्यवाणी अनुसार दैनिक राशिफल - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नारायण भविष्यवाणी अनुसार दैनिक राशिफल


नारायण भविष्य वाणी

   आज का पंचांग

   1️⃣5️⃣JANUARY 2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣

*रविवार, माघ मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि, चित्रा नक्षत्र, सुकर्मा योग, बालव करण/कौलव करण, चंद्रमा दिनरात तुला राशी में, राहुकाल शाम 4-47 बजे से 6-07 बजे तक, पश्चिम दिशाशूल, सूर्य उत्तरायण, अब धीरे धीरे सर्दी समाप्त होगी,आज भी मकर सक्रांति, पौगल, उत्तरायण आदि त्यौहार पुरे देश में। आज से शुभ कार्यों की फिर से शुरुवात।।।* ✔️ 

*नारायणा एस्ट्रोलॉजी, वास्तु एवं ध्यान हरियाणा भारत, सबसे अधिक विश्वसनीय* 

*हम बिना तोड़फोड़ या बहुत कम तोड़फोड़ से वास्तुदोष निवारण करते है।* 


*आज के योग के अनुसार- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज भगवान सूर्य को प्रणाम करें धूप में बैठे हैं ओम सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। पीपल के वृक्ष में और तुलसी माता के पौधे में जल अर्पण ना करें।।* 


*आज क्या करे व क्या ना करें -- ध्यान गुरु नारायण ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार आज शुभ कार्यों की शुरुआत हो रही है इसलिए आज खरीदारी करें। वस्त्र, चांदी के आभूषण, वाहन मशीन कृषि संबंधी उपकरण भोजन राशन का सामान जमीन घर खरीदें। एडवांस पेमेंट दें। सोना, जानवर पशु पक्षी, नशीले पदार्थ, कार्बन, सेल आज ना खरीदें। पूजा-पाठ शुभ कर्म सत्संग योगा ध्यान नृत्य ध्यान दान पुण्य यह सब कर सकते हैं। बच्चे के जन्म के लिए दिन शुभ है। जुआ ना खेलें। रास्ते में रुक कर किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा ना देखें। पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें, जरूरी हो तो किशमिश खाकर जाए । पढ़ाई करें, एक्सपेरिमेंट करें। बाल व नाखून काटें। आज गुड तिल हल्दी किशमिश ड्राई फ्रूट्स फल, बाजरा खाएं। आज खिचड़ी, दाल, चप्पल, कंबल, गुड, वस्त्र, तेल दान करें। वैसे आज कुछ ना कुछ दान अवश्य करें। आज आप नीले, सफेद, मेहरून रंग के वस्त्र धारण करें। आज के दिन आप खिड़कियों और रोशनदान में फिटकरी या नमक रखें। पवित्रता बनाए रखें।* 


*आज जिनका जन्म दिन है, और जिनकी सालगिरह है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन आप किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं। अपने परिवार के साथ समय बिताएं भोजन करें बाहर का खाना ना खाएं। आम नीम का वृक्ष लगाएं।*

स्वप्न विचार--  पक्षियों का झुंड देखना- कलह समाप्त होना और मित्र से मनमुटाव दूर होना। नारायण*  

*कोई भी रत्न, किसी भी देश में बहुत कम कीमत पर, आप हमसे मंगवा सकते हैं। हमारे संस्थान में सभी तरह के रत्न, रूद्राक्ष, विशेष शुभ मूहर्त में पूजा करके अभिमंत्रित करके शुद्धता के साथ भेजे जाते हैं। +917027433333* 

*अन्य धार्मिक जानकारी और पोस्ट पढ़ने के लिए आपके अपने फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें*  https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/ 

========================

     💥 *आज का राशिफल* 💥

    1️⃣5️⃣JANUARY 2️⃣0️⃣2️⃣3️⃣ 

*मेष* राशी के लिए आज का दिन सप्तम जीवनसाथी और साझेदारी भाव में चंद्रमा है इसलिए आज आपका मूड बहुत अच्छा रहेगा | अपने मित्रों से मुलाकात होगी। यात्रा योग है| कही बाहर घुमने फिरने भी जा सकते है | 

*वृषभ* राशी के लिए दिन अच्छा नहीं है | धन हानि और बेकार बेमतलब की बातो में समय बर्बाद हो सकता है | काम के प्रति ईमानदार रहे तो आज हानि से बचेगे | लोगो से बहस आदि करने पर अपमान भी सहना पड़ेगा | स्वास्थ्य भी कुछ नर्म गर्म रहेगा और मन बैचेन होगा | 


*मिथुन* राशी के लिए समय शुभ और सफलता प्रदान करने वाला है इस समय में आप नए काम शुरू करे तो आपका काम अच्छा होगा और सफल भी हो जायेगा | परिवार में सुख शांति और उत्साह जनक माहोल रहेगा | आर्थिक स्थति में सुधार होगा | संतान पक्ष से भी ख़ुशी मिलेगी | यात्रा के योग है | नारायण भविष्यवाणी।

*कर्क* राशी के लिए समय मिलजुल रहेगा | आपकी मेहनत से ही आज कुछ लाभ और सफलता मिलेगी | आपके साथी ही आपका मजाक उड़ा सकते है | आपको अपने काम पर ध्यान देना है और किसी अन्य प्रपंच से अलग रहने में ही भलाई है | सुखो में विस्तार होगा | 


*सिंह* राशी के लिए दिन शुभ और सफलता से भरपूर है | आपका पराक्रम आपकी सफलता तय करेगा | पुराने बिगड़े या रुके काम अब सफल होना शुरू होगे आगे आगे समय धीमे धीमे पक्ष में होता जायेगा। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार लाभ संभव है | यात्रा का प्रोग्राम भी बना सकते है | मित्रो से मिलन होगा। 

*कन्या* आपके लिए आज का दिन खुशिया लेकर आया है और आज आपके लिए शुभ दिन है धनदायक दिन है। परिवार के साथ आपको आज काफी आनंद की अनुभूति होगी। लेकिन ध्यान रखना की खुशियों में आपकी गलती से कोई विघ्न न आ जाये इसलिए सावधान भी रहे। 


*तुला* राशी के लिए दिन शुभ और लाभदायक बना हुआ है | आपके लिए चंद्रमा का राशी में गौचर शुभफल प्रदान करने वाला है | आप आज जो भी काम करेगे उसमे सफलता मिल जाएगी | परिवार में उत्साह और रोनक रहेगी | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार शुभ यात्रा का योग है | 

*वृश्चिक* राशी के लिए चंद्रमा का गौचर विपरीत है इसलिए आप आज जो भी काम करे वो संभलकर करे। आज हानी होने के योग बने हुए है | किस  से भी बहस न करे और लेंन देन में सावधानी बरते | आय कम और खर्च अधिक होने से चिंता बढ़ सकती है | यात्रा को और नए इन्वेस्ट को ताले | नारायण भविष्यवाणी। 

*धनु* राशी के लिए दिन अच्छा है आज आपको लाभ मिलने के प्रबल योग बने हुए है | आपके सभी काम सफल होगे और आज आप कोई नया काम शुरू करे तो शुभ मुहर्त देखकर कर सकते है | परिवार में खुशिया बढाने वाला समाचार मिलेगा | सम्पर्क बढेगा | धन मिलेगा | 

*मकर* राशी के लिए शुभ समय चल रहा है अपनी सम्पति का विस्तार करने की सोच रहे है तो समय पक्ष का है कर सकते है | आपके लिए आज कोई विशेष अतिथि के आगमन की सुचना भी मिल रही है | दोस्तों के साथ मलकर काम बनाने के प्रयास सफल होगे | सफलता मिलेगी | 


*कुम्भ* राशी के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है | आप कुछ नया सोचकर आगे बढने की कोशिश करेगे और सफलता मिलेगी | कुछ पुराने रुके अटके काम भी आज पुरे कर सकते है | आपकी रूचि गूढ़ रहस्यमई विषयों में बढ़ेगी | सात्विक विचारों का लाभ मिलेगा | धन के योग। 

*मीन* राशी के लिए आज आठवा चंद्रमा है इसलिए दिन अशुभ गौचर वाला बन गया है संभलकर काम करे | आज बाहरी फुटपाथ आदि पर मिलने वाले भोजन का त्याग करे और अपना वाहन आदि संभलकर धीमी गति से और सावधानी से चलाए | स्वास्थ्य और धन का पाया कमजोर रहेगा ||| नारायण भविष्यवाणी* 


नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.