rashtriya news ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मनोनित। - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मनोनित।


बुरहानपुर/राजू सिंह राठौड़/मध्य प्रदेश मंडी कर्मचारी  महासंघ प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बुरहानपुर जिले की संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित को प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश  संयोजक वीरेंद्र खोंगल की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकरे के द्वारा कर्मचारी कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री बनाया गया, उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा संजय सिंह गहलोद ने बताया कि श्री दीक्षित द्वारा प्रदेश के कर्मचारी हित में लगातार 32 वर्षों से कार्य कर रहे हैं कर्मचारी हित के लिए सम्मान के लिए अधिकारों के लिए हमेशा से लड़ते आए हैं और उनके अधिकारों को लेकर कर्मचारियों के आन बान शान के लिए तन मन धन से दृढ़ होकर कार्य करते जिसके कारण प्रदेश में कर्मचारी हितैषी नेता के रूप में आपको जाना जाता है स्मरण रहे श्री दीक्षित ताप्ती मिल बदली श्रमिक संघ के भी अध्यक्ष रहे हैं भारतीय मजदूर संघ से भी जोड़कर कार्य किया है बहादरपुर सूरत मिल के भी उपाध्यक्ष रहे हैं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दीक्षित ने अपने जन्मदिवस पर पुरानी पेंशन को लेकर संकल्प लिया है जब तक पुरानी पेंशन नहीं तब तक चैन नहीं श्री दीक्षित की बुलंद आवाज प्रदेश में कर्मचारी हित में लगातार गूंजते रहती है चाहे वह कृषि कानून हो पुरानी पेंशन हो कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की बात हो आप लगातार निर्भीक होकर कर्मचारियों की मांगे मनवाने के लिए प्रयास करते रहते हैं फल स्वरूप आपको कर्मचारी कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री बनाया गया।


 बधाई देने वालों में श्री राजेश सावकारे राजेश साल्वे डॉ अशफाक खान श्रीकांत गंगराड़े शेख महमूद कैलाश निगम संतोष दलाल सुभाष सोनवणे सदानंद कापसे जितेंद्र शर्मा ठाकुर अरविंद सिंह धनराज पाटील संदीप सिंह ठाकुर कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस के शांताराम निंबोरकर धर्मेंद्र चौक से अकरम बागवान नंदू बारी दिनेश सोनी सभी ने बधाई देकर श्री दीक्षित के मंगलमय जीवन की कामना की और प्रदेश संयोजक श्री वीरेन दादा का आभार व्यक्त किया उक्त अवसर पर से दीक्षित ने पुरानी पेंशन को लेकर अपना संकल्प दोहराया कर्मचारी हित में कार्य करता था और करता रहूंगा चाहे जो मजबूरी हो मांग हमारी पूरी हो

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.