A description of my image rashtriya news झूठ, लूट और फुट की राजनीति कांग्रेस का मूल चरित्र, कांग्रेस का ध्येय केवल सत्ता और पैसा - धीरज नावानी* - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

झूठ, लूट और फुट की राजनीति कांग्रेस का मूल चरित्र, कांग्रेस का ध्येय केवल सत्ता और पैसा - धीरज नावानी*


बुरहानपुर/झूठ, लूट और फुट की राजनीति कांग्रेस का मूल चरित्र, कांग्रेस का ध्येय केवल सत्ता और पैसा - धीरज नावानी*



भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष धीरज नावानी ने कहा कि झूठ, लूट और फुट की राजनीति कांग्रेस का मूल चरित्र है। उन्होंने कहा कि राहुल कुछ भी कहें अबकी बार मध्यप्रदेश में उनका मायाजाल नहीं फैलेगा*


*बुरहानपुर/मध्यप्रदेश।* राहुल गांधी अब चाहे कितना ही ढिंढोरा पीट लें, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। पहले भी वे झूठ का ताना-बाना बुनकर मध्यप्रदेश में सत्ता में तो आ गए, लेकिन इस दौरान दिए 973 वचनों में से एक को भी पूरा नहीं कर सके, यह बात भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धीरज नावानी ने राहुल गांधी के उस बयान का खंडन करते हुए कही, जिसमें राहुल ने एमपी में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया। नावानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में न तो किसानों की कर्ज माफी हुई। न युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिला। कांग्रेस की तत्कालीन सरकार केवल आईफा व आईटा अवार्ड, गांजे की खेती करने और प्रदेश को लूटने में व्यस्त हो गई, वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना लिया गया था। ऐसे में न तो कांग्रेस अपनी सराकर मध्यप्रदेश में बना पाएगी और न ही राहुल का मायाजाल मध्यप्रदेश में चलेगा।


*सत्ता का सुख भोगना कांग्रेस की पहली प्राथमिकता*


नावानी ने कहा कि कांग्रेस का ध्येय केवल सत्ता और पैसा है। आम लोगों की तकलीफ से कांग्रेस को कोई मतलब नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल और केवल आम आदमी को ठगने का काम करती रही है। आम आदमी की समस्याओं का समाधान करवाने में पार्टी का कोई मतलब न तो पहले था और न ही वर्तमान में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी किसी भी राज्य के विकास में रूचि नहीं दिखाई। केवल सत्ता हासिल कर सुख भोगना ही कांग्रेस के लोगों की पहली प्राथमिकता है।


*भारत जोड़ो यात्रा केवल जुमला, कांग्रेस ने अखंड भारत के टुकड़े किए*


इस दौरान युवा मोर्चा उपाध्यक्ष धीरज नावानी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस छोड़ो यात्रा में बदल चुकी है। अखंड भारत के टुकड़े करने वाली ही कांग्रेस है, देश को विभाजन का दंश देने वाली पार्टी को आज भारत की चिंता हुई है। नावानी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित होने की ओर अग्रसर हो गया है। देश में फूट डालने का काम कांग्रेस ने किया है। आज देश के सब लोग एक हो गए हैं और देश का विभाजन चाहने वाले अलग थलग हो गए हैं। राहुल गांधी इस यात्रा के माध्यम से विभाजनकारी ताकतों को मजबूत करना चाहते हैं। लेकिन भाजपा की राष्ट्रवादी सरकार उनके मंसूबों को कभी कामयाब नही होने देगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.