rashtriya news नगर महिला कांग्रेस के विस्तार में कांग्रेस के बडे पदाधिकारियों ने की शिरकत ... - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

नगर महिला कांग्रेस के विस्तार में कांग्रेस के बडे पदाधिकारियों ने की शिरकत ...


बूरहानपुर जिले के शाहपुर नगर  श्रीकृष्ण मंदिर शाहपुर स्थित देशमुख बाड़े में कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारीयों का स्वागत कर शाहपुर नगर  महिला कांग्रेस का विस्तार किया गया ।

जिसमें सर्वप्रथम प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हमीद काजी, प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी, जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक, ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामकृष्ण पटेल एवं पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष किशोर महाजन व युवा नेता नूर काजी का पुष्पहार से किया  स्वागत किया गया। ततपश्चात महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष आरती चंद्रकांत लांडे की मौजूदगी में शाहपुर नगर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष मंगला हरीशराव देशमुख को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही सभी महिला कांग्रेस के पदाधिकारीयों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गयाl उपरोक्त कार्यक्रम का आभार किशोर (बंडू) देशमुख ने किया।  इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश बुनगाल, कैलास असेरकर, राहुल गांधी युवा शक्ति संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज गवान्दे के साथ गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ कांग्रेस के सभी इकाईयों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.