भूत..प्रेत..जिन्नाद..बुरहानपुर शहर में भगवान भोले की निकली अनोखी बारात
बुरहानपुर//भोले की बारात
भूत..प्रेत..जिन्नाद..बुरहानपुर शहर में भगवान भोले की निकली अनोखी बारात।
शिवमय हुआ शहर, डी जे की धुन पर थिरकी पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, और महापौर माधुरी पटेल ,3 फरवरी से 9 फरवरी तक चलेगी शिवमहापुराण की कथा,जिसके कथावाचक होंगे प्रदीप मिश्रा।
: शिव महा पुराण आयोजन से पहले बुरहानपुर शहर में भोले की विवाह उत्सव में धूमधाम से भगवान शंकर की बारात शिवभक्तों के आकर्षण का केंद्र रही
अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल, बुरहानपुर नगरी महापुराण कथा आयोजन से पहले पूरी तरह शिवमय दिखी। जिले भर से आए भक्तों ने गणपति मंदिर में मत्था टेका तो दिन चढ़ने के साथ ही बुरहानपुर में भगवान भोले के अनोखे बारात में बाराती बन झूमते नजर आए तो वही पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस भी इससे अछूती नही रही वे भी डी जे पर खूब थिरकी
: अर्चना चिटनीस , पूर्व मंत्री व आयोजक शिवमहापुराण कथा।
मंदिर से निकलने वाली शिव बारात भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। भूत,प्रेत, जिन्नाद के साथ सभी देवी देवता भगवान शंकर के इस अनोखे बारात में शामिल हुए। डमरू के डम डम की आवाज और दर्जनों बैंड बांजे हाथी,घोड़ा और ऊंट ने इस अनोखे बारात की शोभा बढ़ाई,
जैसे जैसे नगर में भोले की बारात निकलती गई महिलाए भी मंगल गीत गाते नज़र आई।
rashtriya news



कोई टिप्पणी नहीं