महिला कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस द्वारा किया नर्मदा परिक्रमा पूर्ण करने पर पूर्व विधायक रविन्द्र महाजन का स्वागत।
बूरहानपुर जिला महिला कांग्रेस संगठन द्वारा सोमवार को पूर्व विधायक रविन्द्र महाजन के नर्मदा परिक्रमा पुर्ण करने पर कांग्रेस जनों द्वारा, आरती चंद्रकांत लांडे के निवास पर रवींद्र महाजन का तिलक कर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। जिसमें सभी नगर के गणमान्य नागरिक पार्षद गण व महिला संगठन की कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे, इस दौरान सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व विधायक महाजन ने अपनी परिक्रमा के संबंध में बताया की मनुष्य अपनी संकल्प शक्ति से बड़ा साबड़ा कार्य कर सकता है, यदि मन में ईश्वर के प्रति सच्ची आस्था है तो वह अपने को असंभव कार्य संभव करने में मदद करता है, तथा मां नर्मदा मैया जी की असीम कृपा प्राप्त होती है, इनके द्वारा कहा गया कि नर्मदा मैया की परिक्रमा हर मनुष्य ने अपने जीवन में करना चाहिए जिससे मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। तथा मां नर्मदा जी के जयकारे के साथ अपने विचार समाप्त कीए। वही बता दे शाहपुर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भी जगह जगह पूर्व विधायक रविन्द्र महाजन का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता आरती लांडे, मुकेश बुनगाड, रामभाऊ लांडे, प्रवीण टेम्भूरने, किशोर देशमुख, सुधीर बाविस्कर, मनोज गवान्दे, कैलास असेरकर, शैली, निर्दलीय पार्षद वामनराव सासने, बबिता वास्कले के साथ आदि मौजूद रहे।
rashtriya news
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं