rashtriya news 30 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक चलने वाले स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का हुआ शुभारम्भ l - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

30 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक चलने वाले स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का हुआ शुभारम्भ l


बूरहानपुर नि.प्र- जिला स्वास्थ्य विभाग कुष्ठ नियंत्रण इकाई जिला बुरहानपुर ,जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिले की कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश सिसोदिया के मार्गदर्शन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के सभाग्रह में शहर के वरिष्ठ समाज सेवी व् जायंट्स फेडरेशन 7 के म.प्र. के फेडरेशन ऑफिसर महेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य व् जनजाग्रति संस्था के अध्यक्ष डॉ हर्ष वर्मा के विशेष आतिथ्य में एवं DEIC मेनेजर विजेंद्र वर्मा ,DCM संजू घरडे की उपस्थिति में 30 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक चलने वाले स्पर्श जागरूकता अभियान का शुभारम्भ माँ सरस्वती की चित्रछाया व् परम पूज्य महात्मा गांधीजी के चित्रछाया पर मलायार्पण के साथ हुआ l 

                     कार्यक्रंम में  जिले की कलेक्टर महोदया  द्वारा जारी अपील एवं संकल्प पत्र का वाचन किया गया इस अवसर पर कुष्ठ रोग जैसी महामारी से पीड़ित कुष्ठ मुक्त प्रभावितो का शाल , श्रीफल व् पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया l इस अवसर पर कुष्ठ प्रभावित मरीजो के लिए  POD कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे 19 कुष्ठ प्रभावित मरीजो के सम्मान के साथ साथ इन सभी का जल तेल उपचार किया जाकर कुष्ठ विकृति से कैसे बचा जा सके इस विषय पर इस विभाग के पर्यवेक्षक जी एस चौहान ने महती जानकारी से अवगत कराकर मरीजो को लाभान्वित किया l 

             कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र जैन ने कहा की आज भी कुष्ठ के प्रति फैली भंतियो को दूर करने के लिए समय समय पर जिला स्वास्थ्य कुष्ठ नियंत्रण विभाग द्वारा ग्रामीण  व् शहरी क्षेत्रो में शिविरों का आयोजन कर लोगो को लाभान्वित करने के कार्य किया जा रहा है l  इसी परिपेक्ष में भारत शासन  व् म.प्र. शासन का लक्ष्य है की सन 2030 तक इस देश से शून्य कुष्ठ संक्रमण का लक्ष्य अपनाकर कार्य को करना है l आइये कुष्ठ से लड़े एवं इसे इतिहास् बनाये l 

            कार्यक्रम के अवसर पर जायंट्स व् जनजाग्रति के सम्मानीय सदस्य डॉ अशोक गुप्ता ,डॉ किरण सिंह ,सुमेरा अली , मंगला दुबे , प्रेमलता साकले , के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग कुष्ठ नियंत्रण इकाई के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व श्री राजेश  श्रीवास्तव , कैलाश पटेल , प्रवीण श्रीवास्तव , जय किशन पिन्जानिया , जमनालाल सेन , कुसुम पाठक , मेघसिंह नरवरिया , रितेश साहू आदि का सहयोग सराहनीय रहा l कार्यक्रम का सफल व् सुंदर संचालन मलेरिया प्रभारी राजेश दोर्वेकर ने किया एवं आभार कुष्ठ नियंत्रण इकाई के कार्यकर्ता अनवर खान ने माना l उपरोक्त जानकारी इस विभाग के पर्यवेक्षक जी एस चौहान ने दी l 

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.