नारायण भविष्यवाणी अनुसार आज क्या करें व क्या ना करें-
नारायण भविष्य वाणी आज का पंचांग
2️⃣5️⃣DECEMBER 2️⃣0️⃣2️⃣2️⃣
आज रविवार, पौष मास शुक्ल पक्ष द्वितीया/तृतीया तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, व्याघात योग, कौलव तैतिल करण, चंद्रमा धनु राशि में, राहुकाल शाम 04 10 बजे से 05 50 बजे तक, पश्चिम दिशाशूल, शुभ सर्वार्थ सिद्धि योग, क्रिसमस डे।।।*
नारायणा एस्ट्रोलॉजी, वास्तु एवं ध्यान हरियाणा भारत, सबसे अधिक विश्वसनीय*
हम बिना तोड़फोड़ या बहुत कम तोड़फोड़ से वास्तुदोष निवारण करते है।
आज के योग के अनुसार- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज सूर्य प्रणाम अवश्य करें। ॐ सूर्याय नमः मंत्र की एक माला जाप करें। खुश रहें।
आज क्या करें व क्या ना करें-- आज के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें जरूरी हो तो सौंफ खाकर जाएं, पहले पूर्व दिशा में चलें। बच्चा पैदा होने के लिए दिन शुभ है। आज हवन पूजा पाठ, दान पुण्य, शुभ कर्म सत्संग ध्यान योगा प्राणायाम संगीत सुनना और बजाना यह सब करने के लिए दिन शुभ रहेगा। पढ़ाई करें, रिसर्च करें। रोग की दवाई करें। आज ट्रावेल करें ।। रास्ते में रुक कर किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा ना देखें। आज के दिन विवाह, गृह प्रवेश, कर्ण भेदन, विधा आरंभ ना करें। प्रॉपर्टी खरीद, वाहन खरीद, कर सकते हैं। उधार चुकाएं। कृषि संबंधी कार्य करें। कोई फॉर्म भरे।।*
*भोजन उपाय* - आज बाजरा, दाल, किशमिश खाएं।
*दान पुण्य उपाय* - आज किसी भूखे को दाल रोटी खिलाएं। *मांस का दान ना करें, कोई पार्टी ना करें।*
*वस्त्र उपाय* - आज आप नीले, सफेद, मेहरून रंग के वस्त्र पहनें।
*वास्तु उपाय* - आज के दिन अपने घर में नमक मिले जल का पोछा करें।
*आज की विशेष बात--बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ नारायण-- दान पुण्य करने से मानसिक तनाव भी कम होता है, खुशी भी मिलती है।*
*आज जिनका जन्म दिन है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। वे आज आप किसी गरीब व्यक्ति को वस्त्र, भोजन दान करें।*
स्वप्न विचार--
*खुद को यात्रा में देखना, व्यापार वृद्धि होना और टेंशन आना। नारायण*
*कोई भी रत्न, किसी भी देश में बहुत कम कीमत पर, आप हमसे मंगवा सकते हैं। हमारे संस्थान में सभी तरह के रत्न, रूद्राक्ष, विशेष शुभ मूहर्त में पूजा करके अभिमंत्रित करके शुद्धता के साथ भेजे जाते हैं। +917027433333*
*अन्य धार्मिक जानकारी और पोस्ट पढ़ने के लिए आपके अपने फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें* https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/
========================
🎄💥 *आज का राशिफल* 💥🎄
2️⃣5️⃣DECEMBER 2️⃣0️⃣2️⃣2️⃣
मेष (Aries): आज के दिन मेष राशि वाले मित्रों के लिए किसी समारोह में शामिल होने का योग बन रहा है। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। कोई बड़ा निर्णय लेते समय पूर्ण रूप से सोच विचार जरूर करें। मित्रों से मुलाकात होगी।
*वृष (Taurus): आज दिन की शुरुआत नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। किसी बात को लेकर सुबह से ही मन चिंतित रहेगा लेकिन शाम तक आपका मूड ठीक हो जाएगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन सकता है। नारायण भविष्यवाणी*
मिथुन(Gemini): आर्थिक प्रयासों का तत्काल प्रतिफल मिलेगा। जिस प्रकार के फायदे और लाभ आप अपने तरीके से लेना चाहते हैं उसमें अभी कुछ रूकावटें जरूर आ सकती हैं। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें।
*कर्क(Cancer): गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। मनोरंजन एवं सृजनात्मक कार्याें में व्यस्त रहेंगे। प्रेम के मामलों मेें सफलता मिलने के योग हैं। व्यर्थ की यात्रा न करें। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है*
सिंह(Leo): आप सूझबूझ और कूटनीति से काम लेंगे तो उलझनें दूर करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। आज दूसरों की सलाह लेकर काम करना आपके लिए फायदेमन्द नहीं है। धार्मिक यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं।
*कन्या(Virgo): आज अगर आप प्रयास करते हैं तो रुका कार्य शीघ्र पूरा हो सकता है। किसी पर भी आंखें मूंद कर भरोसा न करें। संतान के प्रति चिंतित रह सकते हैं। प्रियजन का संदेश दिन को महत्वपूर्ण और खुशनुमा बनाएगा।*
तुला(Libra): नारायण भविष्यवाणी के अनुसार तुला राशि वाले मित्रों का दिन अच्छा रहेगा। अभी आपके प्रयास सकारात्मक है। आप अपनी सूझबूझ और धैर्य से कार्य करें। आज के दिन आप ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप अवश्य करें।
*वृश्चिक(Scorpio): परिश्रम होगा और अवश्य लाभकारी होगा। मन में अनेक प्रकार की चिंताओं के बावजूद बाहर से आज आप सुख शान्ति का अनुभव करेंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी खास मित्र से बात करके मन को शांति मिलेगी। नारायण भविष्यवाणी*
धनु(Sagittarius): आज दिन ठीक है, फिर भी आपका मन चिन्ताग्रस्त रहेगा और किसी जरूरी काम के टल जाने से अफसोस भी रहेगा। छोटी यात्रा का योग बना हुआ है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। आपके प्रयास दोपहर बाद सही दिशा में कार्य करेंगे नारायण भविष्यवाणी।
*मकर(Capricorn): आप किसी व्यक्ति के वायदे से मुकर जाने के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। सरसों के तेल का दीपक घर में ही जलाएं। प्रेम से काम ले। यात्रा योग है। रूटीन के कार्यों में ध्यान लगाएं काम। ध्यानगुरू डॉ नारायण ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ।*
कुंभ(Aquarius): आज का दिन कुंभ राशि वाले मित्रों के लिए हल्का सा बोरियत वाला रहेगा। आज के दिन काफी प्रयास ओर चेष्टा के बावजूद आपका लाभ मार्ग अवरूद्ध रहेगा। किसी गरीब को भोजन करवाएं। आज के दिन आप हल्का सर दर्द फील कर सकते हैं। नारायण भविष्यवाणी।
*मीन( Pisces): अभी आपकी व्यवसायिक यात्रा का जिक्र किसी से ना करें। आगे के लिए धार्मिक कार्यक्रम की प्लानिंग हो सकती है। कुछ हद तक आपका दिन आज का बोरियत बना रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। विवाह का प्रस्ताव मिलेगा ||| नारायण भविष्यवाणी*
नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं