A description of my image rashtriya news आज का राशिफल जानिए क्या है आज खास - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

आज का राशिफल जानिए क्या है आज खास


 नारायण भविष्य वाणी आज  का पंचांग

   2️⃣4️⃣DECEMBER 2️⃣0️⃣2️⃣2️⃣ 

*आज शनिवार, पौष मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, वृद्धियोग, बवकरण, चंद्रमा धनु राशि में, राहुकाल सुबह 09 50 बजे से 11 20 बजे तक, पूर्व दिशाशूल, अतिशुभ त्रिपुष्कर योग।।।* 

*नारायणा एस्ट्रोलॉजी, वास्तु एवं ध्यान हरियाणा भारत, सबसे अधिक विश्वसनीय* 

*हम बिना तोड़फोड़ या बहुत कम तोड़फोड़ से वास्तुदोष निवारण करते है।* 


*आज के योग के अनुसार- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की एक एक माला अवश्य करें। धूप में बैठकर सूर्य प्रणाम अवश्य करें।* 


*आज क्या करें व क्या ना करें-- आज के दिन पूर्व दिशा में यात्रा ना करें जरूरी हो तो गुड, दही खाकर जाएं। बच्चा पैदा होने के लिए दिन शुभ है। आज हवन पूजा पाठ, दान पुण्य, शुभ कर्म सत्संग ध्यान योगा प्राणायाम संगीत सुनना और बजाना यह सब करने के लिए दिन शुभ रहेगा। पढ़ाई करें, रिसर्च करें। रोग की दवाई करें। आज ट्रावेल करें ।। रास्ते में रुक कर किसी प्रकार का लड़ाई झगड़ा ना देखें। आज के दिन नामकरण, गृह प्रवेश, विवाह सगाई नहीं कर सकते। प्रॉपर्टी खरीद, वाहन खरीद, कर्ण भेदन, विद्या आरंभ कर सकते हैं। उधार चुकाएं। कृषि संबंधी कार्य करें। कोई फॉर्म भरे।।* 


*भोजन उपाय* - आज तेल में बना कुछ खाएं।  

*दान पुण्य उपाय* - आज कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं। मीठा कुछ भी ना खिलाएं।

*वस्त्र उपाय* -    आज आप नीले, सफेद, मेहरून रंग के वस्त्र पहनें। 

 *वास्तु उपाय* - आज के दिन अपने घर में एक कपूर भी जलाएं। 


*आज की विशेष बात--बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ नारायण-- गंड मूल नक्षत्र में पैदा होने वाले बच्चे कुछ विशेष उपलब्धि वाले भी होते हैं यह बात अलग है कि उनके जीवन में थोड़ा सा संघर्ष रहता है।* 

*आज जिनका जन्म दिन है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। वे आज आप किसी गरीब व्यक्ति को वस्त्र दान करें।* 

स्वप्न विचार-- 

    *खुद को पहाड़ पर चढ़ते हुए देखने का अर्थ है परेशानी आना और व्यापार वृद्धि भी होना। नारायण* 

*कोई भी रत्न, किसी भी देश में बहुत कम कीमत पर, आप हमसे मंगवा सकते हैं। हमारे संस्थान में सभी तरह के रत्न, रूद्राक्ष, विशेष शुभ मूहर्त में पूजा करके अभिमंत्रित करके शुद्धता के साथ भेजे जाते हैं। +917027433333* 

*अन्य धार्मिक जानकारी और पोस्ट पढ़ने के लिए आपके अपने फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें*  https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/ 

========================

     💥 *आज का राशिफल* 💥

    2️⃣4️⃣DECEMBER 2️⃣0️⃣2️⃣2️⃣  

   मेष- आपका आज का दिन नॉर्मल है खर्चा अधिक तो कमाई भी अधिक है | अभी अपने कार्य पर ही ध्यान रखें | वैसे पहले से अधिक सुधार नजर आ रहा है मित्रों का सहयोग मिलेगा नया काम करते समय सलाह अवश्य ले लें। 


वृषभ- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आपका आज का दिन शुभ है | नजदीक दूर की यात्रा के लिए दिन अच्छा है | पारिवारिक माहोल आपके लिए अच्छा होगा | सभी मित्रो और साथियों का सहयोग प्राप्त होगा | आर्थिक स्थति में कुछ अच्छा परिवर्तन होने के संकेत भी मिल रहे है | 


मिथुन- मिथुन राशि वाले मित्र कुछ नया कार्य करना चाहे तो आज का चंद्रमा यही संकेत दे रहा है | आज एडमिशन लेना है पढ़ाई शुरू करनी है या कोई नए काम के लिए सीट पर बैठना चाहते हो तो आज करें | परमोशन या तबादले के लिए भी प्रयास कर सकते है | अच्छा समय चल रहा है | 


कर्क- आपके लिए दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि आज कुछ मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ेगा लेकिन आप जल्दी ही स्थात पर काबू भी पा लेंगे | नया कुछ समाचार सुनने को मिल सक्ता है जो आपके आगे के लिए अच्छा होगा | अभी इस समय में जो चल रहा है वही चलने दे | 


सिंह- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार सिंह राशि वाले मित्रों का आज का दिन सामान्य है | आज आपका खरीदारी का मूड रहेगा यदि आप टीचर हैं तो विद्यार्थियों से तर्क वितर्क अधिक रहेगा | आर्थिक स्थति अभी ऐसी ही बनी रहेगी चिंता से मुक्त रहने का प्रयास करे | 


कन्या- आपके लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। व्यापार करने के लिए यात्रा शुभ रहेगी | अपने किसी काम को दुसरो के भरोसे न छोड़े | आपके टूटे हुए रिश्ते आज कुछ सुधर सकते हैं कोशिश करें।  नारायण भविष्यवाणी |


तुला- आपके लिए आज का दिन साधारण दिन रहेगा रोजाना की तरह काम करना पड़ेगा | विशेष ऑफर और विशेष प्रलोभन से बचकर रहे आज कोई हानि करवा सकता है | नए व्यक्ति से आज थोड़ा संभलकर डील करे या टाल दें| नारायण भविष्यवाणी 


वृश्चिक- आपके लिए शुभ और श्रेष्ठ दिन बन रहा है इसलिए आज सुबह या दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिलने से खुशियों में बढ़ोतरी होने वाली है | अगर आपको किसी परिणाम के बारे में चिंता है तो आज वो भी खत्म हो जाएगी और परिणाम आपके पक्ष में आएगा या कम से कम विरूद्ध नहीं जायेगा | 


धनु- धनु राशि वाले मित्रों का आज का दिन अच्छा रहेगा। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार यात्रा का योग है यह भी शुभ रहेगी किसी प्रलोभन में न फंसे और यदि आप फाइनेंस और ब्याज का काम शुरू करना चाहते हैं तो काम शुरु ना करें | 


मकर- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार मकर राशि वाले मित्रों का दिन शुभ है और पुराने टूटे हुए रिश्ते सुधरने के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार के लिए यात्रा शुभ रहेगी |  इलेक्ट्रॉनिक या इलेक्ट्रिक वस्तु खराब हो सकती है| व्यापर में धन इन्वेस्ट करने के  लिए भी दिन अच्छा है लाभ होगा | 


कुम्भ- ध्यानगुरू डॉ नारायण ज्योतिष आचार्य के अनुसार आज का दिन आपका अच्छा रहेगा | अब से अच्छे दिनों की शुरुआत हो रही है व्यापार में भी कुछ परेशानियां अब समाप्त हो जाएंगी। व्यापार में कुछ ऑफर मिल सकता है सलाह लेकर कार्य करें।


मीन- नारायण के अनुसार मीन राशि वाले व्यक्ति आज घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे। घूमने की यात्रा भी व्यापारिक यात्रा के साथ मिक्स होगी। शत्रु दूर रहेंगे। व्यापार के लिए कोई नई डील है तो आज कर सकते हैं। नए मित्र बनेंगे ||| नारायण भविष्यवाणी*  


नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.