आज का राशिफल, जानिए क्या है आपकी राशी में
नारायण भविष्य वाणी
आज का पंचांग
3️⃣0️⃣DECEMBER 2️⃣0️⃣2️⃣2️⃣
*आज शुक्रवार, पौष मास शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, सुबह 11 25 से गंडमूल रेवती नक्षत्र शुरू, वरियांन योग/परिघ योग, बवकरण, चंद्रमा दिनरात मीन राशि में, राहुकाल सुबह 11 से 01 बजे तक, पश्चिम दिशाशूल, सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।।।*
*नारायणा एस्ट्रोलॉजी, वास्तु एवं ध्यान हरियाणा भारत, सबसे अधिक विश्वसनीय*
*हम बिना तोड़फोड़ या बहुत कम तोड़फोड़ से वास्तुदोष निवारण करते है।*
*कोई भी रत्न, किसी भी देश में बहुत कम कीमत पर, आप हमसे मंगवा सकते हैं। हमारे संस्थान में सभी तरह के रत्न, रूद्राक्ष, विशेष शुभ मूहर्त में पूजा करके अभिमंत्रित करके शुद्धता के साथ भेजे जाते हैं। +917027433333*
*आज के योग के अनुसार- नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज लक्ष्मी माता और भगवान विष्णु की आराधना करें और सूर्य प्रणाम करें और कुछ समय ध्यान करें और मौन भी बैठे।*
*आज क्या करें व क्या ना करें-- आज के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा न करें, जरूरी हो तो इलायची खाकर जाएं। बच्चा पैदा होने के लिए दिन शुभ नहीं है, जरूरी ना हो तो ऑपरेशन ना करवाएं। ग्रुप डिस्कशन आज आप कर सकते हैं। दान धर्म करने करने के लिए आज का दिन शुभ है। किसी भी प्रकार का हवन मंत्र जाप पूजा पाठ आज किया जा सकता है आज का दिन आप बहुत ज्यादा जरूरी ना हो तो सफाई में वेस्ट ना करें। बाल और नाखून कटवाएं। कृषि संबंधी औजार खरीदें। वाहन व अन्य खरीदारी आज के दिन हो सकती है। मांस, शराब, नशीले पदार्थ, हथियार, रबड़, बिजली उपकरण, सोना आज ना खरीदें।*
*भोजन उपाय* - आज के भोजन में काली मिर्च, किशमिश, आलू, शकरगंदी, हल्दी उपयोग करें। मांस ना खाएं।
*दान पुण्य उपाय* - नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन शाम के समय किसी गरीब व्यक्ति को भोजन दान करें।
*वस्त्र उपाय* - आज आप पीले, मेहरून रंग के वस्त्र धारण करें।
*वास्तु उपाय* - आज आप अपने घर में कपूर जलाएं। गोमूत्र में नमक मिले जल से पोछा लगाएं ।
*आज की विशेष बात--बता रहे हैं एस्ट्रो गुरु डॉ नारायण-- यदि आप मासाहारी है तो उपवास का फल नहीं मिलता खासतौर पर एकादशी और मंगलवार का तो बिल्कुल भी नहीं।*
*आज जिनका जन्म दिन है। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज के दिन आप गाय को हरा चारा खिलाएं ।*
स्वप्न विचार-- *खुद को शादी में शामिल देखना का अर्थ परेशानी आना है।। नारायण*
*अन्य धार्मिक जानकारी और पोस्ट पढ़ने के लिए आपके अपने फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें* https://www.facebook.com/Astrogurudrshashinarayan/
========================
💥 *आज का राशिफल* 💥
3️⃣0️⃣DECEMBER 2️⃣0️⃣2️⃣2️⃣
*मेष* राशी के लिए बारहवे खर्च स्थान का चंद्रमा चल रहा है इसलिए छोटे मोटे सभी काम संभलकर करने के बावजूद भी कुछ न कुछ कमी रहने की सम्भावना है और पैसे की तंगी बन सकती है इसलिए आज जितनी सुविधा मिले उसका ही इस्तेमाल करे |
*वृषभ* राशी के लिए लाभ स्थान का चंद्रमा है | व्यापार में कुछ खास लाभ होने की सम्भावना है | यदि आप स्टोक आदि जमा करना चाहे तो कर सकते है | परिवार में कोई शुभ समाचार आने से खुशिया भी बढ़ेगी और अच्छे लोगो से परिचय बढेगा जो आगे भी लाभ देगा |
*मिथुन* राशी के लिए दिन कारोबारी वृद्धि और स्थान परिवर्तन के लिए शुभ चल रहा है | बेरोजगारों के लिए आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होने का दिन है | नया पदभार ग्रहण कर सकते है | व्यापार की स्थापना भी कर सकते है और खास यह की आज पैसे जमा करे |
*कर्क* राशी के लिए भाग्य स्थान का चंद्रमा है यह आपके लिए नए अवसर प्रदान करेगा | आपकी सोच में आज अचानक काफी अच्छा और विनम्र परिवर्तन देखकर आपके साथी भी आश्चर्य करेगे | धर्म कर्म में रूचि और विशेषकर रहस्यमय चीजो में रूचि बढ़ेगी |
*सिंह* राशी के लिए दिन विपरीत गौचर वाला बना हुआ रहेगा अभी आपके आठवें स्थान का चंद्रमा है यह कोई विशेष शुभ फल नहीं देता और किसी प्रकार से कुदरती सहायता भी नहीं देता है | सावधान होकर रहे दिन में कुछ मन के विपरीत घटित होने की सम्भावना है |
*कन्या* राशी के लिए सप्तम जीवनसाथी स्थान का चंद्रमा है | आपका मन वासना से भरा रहेगा | व्यापार अच्छा रहेगा। नारायण भविष्यवाणी के अनुसार मौज मस्ती में खर्च होगा। घूमने और यात्रा का योग भी है | विद्यार्थियों के लिए भी दिन चंचलता वाला है।
*तुला* नारायण भविष्यवाणी के अनुसार आज तुला राशि वाले मित्रों के लिए दिन कर्ज, रोग और गुप्त शत्रुओ से परेशानी लिए है इसलिए आज कोई विशेष जोश या उत्साह में आप अपनी हानि न करवा बैठे | साथी आपसे काफी उम्मीद रखेगे और आप पर दबाव भी रहेगा | नया इन्वेस्ट और यात्रा को टालना ठीक रहेगा | चिंता ना करें अलर्ट रहें।
*वृश्चिक* राशी के लिए कुछ न कुछ आज नया करने की मन में उमंग बहुत उठेगी और परिवार में भी इसी कुछ नए के विषय में चर्चा विचारना होगी | संतान पक्ष का साथ सहयोग मिलेगा | निजी कार्यो में प्रगति और सफलता मिलेगी | आय के मामले में आप भाग्यशाली रहेगे |
*धनु* राशी के लिए चौथा चंद्रमा है | आधुनीक और ऐश्वर्यशाली वस्तुओ में आपकी रूचि बढ़ेगी |कोई मोबाईल, टीवी आदि वस्तु लेना चाहते है तो आज आसानी से मिलने के योग बने है | निर्धारित सीमा में खर्च किया, गुणकारी साबित होगा | परिवार में सलाह करके काम करे।
*मकर* राशी के लिए दिन शानदार सफलता से भरा हुआ प्रतीत हो रहा है | कुछ नया सौदा या रोजगार प्राप्ति के प्रबल योग बने हुए है | विस्तार के साथ आपकी मनोदशा कुछ अलग और नया करने की रहेगी | भाई से साथ और सहयोग की आशा आज रख सकते है |
*कुंभ* राशी के लिए समय अच्छा और पक्ष का बना हुआ है | कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे है तो अब तैयारी शुरू कर दे जल्दी ही मौका मिल जाएगा धन की व्यवस्था भी हो जाएगी | दूर के रिश्तेदार आज घर पर मिलने आ सकते है | बच्चो का विशेष ध्यान रखे |
*मीन राशी के लिए दिन शुभ है | आपको चेलेंज स्वीकार करने में मजा आएगा और आपके सामने कुछ नए नए काम भी करने को मिलेगे | नारायण भविष्यवाणी के अनुसार काम सफल होगा | यात्रा और मनोरंजन के अवसर भी मिलेगे ||| नारायण भविष्यवाणी*
नारायण भविष्य वाणी में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपकी दिन की घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं