A description of my image rashtriya news आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर ने घोषित किया परीक्षा परिणाम आयुर्वेद कॉलेज की 2 छात्राएं टॉप 10 में शामिल - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर ने घोषित किया परीक्षा परिणाम आयुर्वेद कॉलेज की 2 छात्राएं टॉप 10 में शामिल


बुरहानपुर/पं. शिवनाथ शास्त्री शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बुरहानपुर में अध्ययनरत छात्रों की प्रथम वर्ष की परीक्षा म.प्र. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा संचालित की गई थी। जिसका परीक्षा परीणाम दिनांक 7 दिसम्बर, 2022 को प्रकाशित किया गया है। जिसमंे शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय की छात्रा कु. पलक पौंडरिक ने विश्वविद्यालय रैंक में 6 वां स्थान एवं कु. अवनी पंचोतीया ने 9वां स्थान प्राप्त किया है।



म.प्र. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के अधीन निजी आयुर्वेद कॉलेज के साथ-साथ सात शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय संचालित है। उपरोक्त सात कॉलेज में से शासकीय आयुर्वेद कॉलेज भोपाल से 1 एवं शासकीय आयुर्वेद कॉलेज ग्वालियर से 1 छात्र टॉप 10 में शामिल है। जबकी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बुरहानपुर की 2 छात्राओं ने टॉप 10 की सूची में स्थान प्राप्त किया है।



महाविद्यालय की प्रधानाचार्य, डॉ. रश्मिरेखा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बुरहानपुर शहर एवं आयुर्वेद कॉलेज के लिये गौरव का विषय है एवं बड़ी उपलब्धि है। यह प्रथम वर्ष में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ छात्रों की कड़ी मेहनत एवं उनके माता-पिता के आर्शीवाद के परिणाम स्वरूप संभव हुआ है। महाविद्यालय प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षकों ने परीक्षा उत्तीर्ण करने पर समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं आगे भी इसी मेहनत के साथ अध्ययन करने हेतु प्रोत्साहित किया।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.