A description of my image rashtriya news कार्यशालाओ एवं ग्रामीण जनता से सम्पर्क साधकर विधिक जानकारी व् योजनाओं का प्रचार प्रसार किया l - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

कार्यशालाओ एवं ग्रामीण जनता से सम्पर्क साधकर विधिक जानकारी व् योजनाओं का प्रचार प्रसार किया l

 


बुरहानपुर नि.प्र- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली ,राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष श्रीमान धरमिंदर सिंह राठोड एवं सचिव / जिला न्यायाधीश श्रीमान आशुतोष शुक्ल के मार्गदर्शन में आज 5 नवम्बर 2022 को सम्पूर्ण जिले के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के माध्यम से चलाए जाने वाली जनहित की योजनाओ ग्राम रईपूरा ,निम्बोला ,झिरी ,मचलपुरा , चुलखान , मगरुल , झांझर ,बसाड़ की ग्रामीण जनता से सम्पर्क साधकर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला निम्बोला, ठाकुर शिवकुमार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट झिरी , शासकीय हाई स्कूल झांझर ,एवं शा, उमा विद्यालय बसाड़ में कार्यशालाओं का आयोजन कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं व् जानकारी से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बुरहानपुर जिले के वरिष्ठ पेरालिगल वोलेनटियर महेंद्र जैन , डॉ फौजिया सोडावाला , डॉ अशोक गुप्ता ने जन जन तक डोर टू डोर कार्यक्रम के अंतर्गत अवगत कराया l आज 8 ग्रामीण क्षेत्रो व् 4 स्कूल व् कोलेज में कार्यशालाओ का आयोजन किया गया l 

                कार्यशालाओ के अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूल व् कोलेज के बच्चे व् स्कूलो व् कोलेजो के प्रिंसिपल महोदय उपस्थित थे l ग्राम निम्बोला की पंचायत में ग्रामीण क्षेत्र की जनता को एकत्रित कर जानकारी प्रदान की l 

                       

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.