सिविल न्यायालय में लगाया मध्यस्थता जागरूकता शिविर, दो पक्षो के विवादों को मध्यस्थता शिविर में सुलझाया जा सकता है - डॉ गौरव गर्ग
नेपानगर - नेपानगर के सिविल न्यायालय में शनिवार को एक दिवसीय मध्यस्थता जागरूकता शिविर का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया गया। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री धरमिंदर सिंह राठौर जी एवं सचिव श्री आशुतोष शुक्ल जी के मार्गदर्शन में सिविल न्यायालय न्यायाधीश डॉ गौरव गर्ग जी ने मध्यस्थता जागरूकता शिविर में आमजन को जागरूक करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं एवं दो पक्षो के बीच मध्यस्थता शिविर के माध्यम से समझौता कर लाभ लेने का आग्रह किया। वही सशक्त नारी-सशक्त समाज पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा नारी को बराबर का सम्मान देना चाहिए एवं बालिका में बिना किसी फर्क किये उसे अपनाना चाहिए। वही शिक्षा का अधिकार, मौलिक कर्तव्य, बच्चो से मैत्रीपूर्ण संबद्ध, नशा निवारण सहित 12 नवम्बर को लगने वाली नेशनल लोक अदालत की जानकारी दी गई। इस दौरान एडीपीओ अनिल बघेल, पीएलवी एल.एल लौवंशी, महेश शिवहरे, सै. शहजाद अली, सतीश ससाने, अर्पिता राजपूत, शिवानी करोसिया, ग्रामवासी एवं न्यायालय स्टाफ मौजूद रहा।
*पीएलवी द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय में किया साक्षारता शिविर*
नेपानगर से लगे ग्राम सातपायरी के एकलव्य आवासीय विद्यालय में साक्षारता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विधिक जागरूकता के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत बालक बालिकाओं को भारतीय
संविधान शिक्षा का अधिकार, विधिक सहायता-सलाह, गुड-टच बेड-टच विषय पर आवश्यक जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में पीएलवी एल.एल लौवंशी, शहज़ाद अली, सतीश ससाने, शिक्षक आशीष दुबे, रूमी दास एवं अन्य शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं