rashtriya news ग्राम असीरगढ़ स्कूल में कार्यशाला का आयोजन - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

ग्राम असीरगढ़ स्कूल में कार्यशाला का आयोजन


बुरहानपुर--मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत दिनांक 26 नवंबर 2022 को  फिफ्थ डायमेंशन एकेडमी द्वारा असीरगढ़ ग्राम पंचायत में ब्लॉक लेवल कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के बारे में जानकारी दी गई एवं महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ग्राम सरपंच ने आश्वासन दिया की असीर गांव की महिलाएं जरूर आगे आएंगी और पर्यटन क्षेत्र में उनका चेहरा उनके काम के रूप में अवश्य दिखेगा। भारत के संविधान दिवस के उपलक्ष में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक सुरक्षा परिषद एवं टूरिज्म मैनेजर इंस्ट्रक्टर मालविका डांगीवाला द्वारा सभी को मानवाधिकार के बारे में जानकारी दी गई।

ग्राम असीर में स्थित हाई स्कूल में आज जेंडर सेन्सीटाइजेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आत्मरक्षा ले रही बालिकाओं के माता-पिता तथा उनके लड़के सहपाठियों के साथ चर्चा की गई। चर्चा का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें उनके मन से भय खत्म करना था, इसके साथ ही कैसे वह अपने घर में मौजूद महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं और उनमें आत्मविश्वास जगा सकते हैं।

कार्यशाला एवं जेंडर सेंसटाइजेशंस कार्यक्रम में दि फिफ्थ डायमेंशन एकेडमी की डायरेक्टर माधुरी शर्मा, नोडल अधिकारी आयुषी अंगित, अकाउंट ऑफिसर भावना रुंगटा, बलराम सिंह सिकरवार, ग्राम असर के सरपंच भगवत प्रताप, सचिव कमल चंद महाजन, जिला पुरातत्व एवं सांस्कृतिक परिषद से मोहम्मद नौशाद एवं कमरुद्दीन फलक,  हाई स्कूल प्राचार्य नितिन पाराशर,जीवन असवार, आत्मरक्षा ट्रेनर आकांक्षा मौजूद रहे। इसी के साथ ग्राम असेल स्थित हाई स्कूल में आज आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रारंभ की गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.