rashtriya news भाजपा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रसोई शुरू करेगी दिल्ली में नगर निगम चुनाव में प्रचार करने पहुंची प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस - rashtriya news khabre Desh prdesh ki

Header Ads

भाजपा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रसोई शुरू करेगी दिल्ली में नगर निगम चुनाव में प्रचार करने पहुंची प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस


बुरहानपुर। आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव हेतु वार्ड नंबर 62 शकूरपुर से भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री किशन बेमाड़ जी के समर्थन में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने पंच परमेश्वर कार्यक्रम को संबोधित किया।

श्रीमती चिटनिस ने कहा भाजपा  एमसीडी चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र में वादा किया है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रसोई शुरू कराई जाएगी। जिसमें 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्ट स्कूल बनाएं जाएंगे स्मार्ट क्लासरूम होंगे। स्वास्थ्य सेवाओं का आधुनिकीकरण किया जाएगा।  सभी बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, पार्किंग बनाई जाएंगी। श्रीमती चिटनिस ने कहा निश्चित रूप से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में समृद्ध भारत के निर्माण हेतु दिल्लीवासी कृत संकल्पित है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.