A description of my image rashtriya news कांग्रेस पार्टी के बुरहानपुर जिला महामंत्री दुर्गेश शर्मा ने की नई पहल - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

कांग्रेस पार्टी के बुरहानपुर जिला महामंत्री दुर्गेश शर्मा ने की नई पहल


बुरहानपुर कांग्रेस पार्टी के बुरहानपुर जिला महामंत्री दुर्गेश शर्मा ने की नई पहल

पार्टी कार्यकर्ताओ से मिलकर बनाई अनाज दान दाता समिति

रविवार को कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में एक महती योजना का शुभारंभ किया गया

इस अनोखी पहल अंतर्गत बुरहानपुर शहर मे संचालित रोटी बैंक वृद्धाश्रम द्वारा पिछले तीन सालो से जीन निराश्रित 200 बुजुर्गो को ताज़ा भोजन उनके घरतक रोज पहुंचाया जा रहा है लेकिन वर्तमान मे इस सेवा को आर्थिक कमी की वजह आगे नियमित जारी रखना कठिन हो रहा है इस विश्वसनीय संस्था की वर्तमान हालात को देखते हुये

जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मिलकर एक अनाज दानदाता समिति का गठन किया गया है जिसका शुभारम्भ कांग्रेस के प्रमुख हस्तियों द्वारा किया गया । कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने चिंचाला पहुंचकर रोटी बैंक आश्रम में बुजुर्गों को कंबल वितरित किए एवं अनाज दान करके इस योजना का शुभारंभ किया ,जहां प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री जेपी अग्रवाल पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा,भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश समन्वयक श्री पी सी शर्मा ,कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री सुधांशु त्रिपाठी,कुलदीप इंदौरा, सीपी मित्तल,विधायक सचिन यादव जिला कांग्रेस के प्रभारी श्री कैलाश कुंडल श्री यशवंत सिलावट निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव ांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी किशोर महाजन उपस्थित थे।

अब कांग्रेस के कार्यकर्त्ता साल मे एकबार कम से कम दस किलो अनाज रोटी बैंक को दान करेंगे

कांग्रेस अनाज दानदाता समिति के संयोजक व जिला कांग्रेस महामंत्री दुर्गेश शर्मा की इस अनोखी पहल को सभी ने सराहा और सहयोग देने की बात की

बुरहानपुर शहर के 48वार्डो मे दस दस कार्यकर्ताओ की वार्ड वाइज समिति बनाई जाएंगी मतलब लगभग 500कार्यकर्ताओ द्वारा लगभग 50क्विंटल गेहूं एकत्रित किया जाएगा जिस से शहर के सभी निराश्रित बुजुर्गों को निशुल्क भोजन करने मे बड़ी मदत होंगी

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.