भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस मनाया गया-…..
जिला बुरहानपुर राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली एवं राज्य मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 7 नवंबर को भारत स्काउट एवं गाइड का स्थापना दिवस मनाया जाता है l इसी परिपेक्ष में जिला बुरहानपुर में श्री सुखदेव सिंह चौहान वरिष्ठ संगठन अधिकारी एवं श्री संजय गुप्ता जिला सचिव जिला बुरहानपुर के नेतृत्व में मनाया गया। सर्वप्रथम श्री अतुल पटेल जिला मुख्य आयुक्त एवं पूर्व महापौर जिला बुरहानपुर, श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी अपर कलेक्टर एवं सहायक संरक्षक जिला बुरहानपुर, डॉक्टर फोजिया सोडा वाला प्रसिद्ध समाजसेवी एवं अध्यक्ष जिला स्काउट गाइड संघ बुरहानपुर, श्री महेंद्र जैन प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला स्काउट गाइड संघ बुरहानपुर , श्री रविंद्र महाजन जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला कमिश्नर स्काउट बुरहानपुर , श्री लखन लाल अग्रवाल सहायक आयुक्त एवं जिला कमिश्नर कब जिला बुरहानपुर ,श्री नरेंद्र महाजन जिला स्काउट सचिव जनजाति कार्य विभाग जिला बुरहानपुर , श्री मुकेश सराफ मुख्य लिपिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बुरहानपुर, स्काउट सदस्य सना सोडावाला , सकीना साइकिल वाला,जैनब साइकिल वाला,श्री नरेंद्र चादने, जिला सह सचिव जिला बुरहानपुर एवं गणमान्य नागरिकों को ध्वज स्टीकर लगाकर सम्मानित किया गया । श्री सुखदेव सिंह चौहान वरिष्ठ अधिकारी ने स्काउट गाइड के संबंध में जानकारी अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी उपरोक्त जानकारी सुखदेव सिंह चौहान वरिष्ठ संगठन अधिकारी ने दी
जिला बुरहानपुर से प्रीतम महाजन की रिपोर्ट
कोई टिप्पणी नहीं